लाइट वाले कीड़ों को कैसे भगाएं? जानिए कीड़ों को भगाने के लिए क्या करना चाहिए

अगर आप लाइट वाले कीड़ों से परेशान हैं तो आपको महेंगे केमिकल वाले स्प्रे इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद 2 चीजों की मदद से इन्हें भगा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लाइट वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
Photo Credit: NDTV

Light Wala Kida Kaise Bhagaye: उमस वाले मौसम और बारिश में घरों की लाइट के आसपास छोटे-छोटे मंडराने लगते हैं. अगर इनकी संख्या बढ़ जाए तो समस्या काफी बढ़ जाती है. कई बार ये घर के अंदर तक पहुंच जाते हैं. इससे खाना बनाना, खाना खाना और दूसरे जरूरी काम करना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं. इसकी जानकारी @ANYBODYCANCOOKBYARCHNA नाम के यूट्यूब चैनल से दी है. आइए जानते हैं...

सरसों के तेल का घरेलू नुस्खा

इस ट्रिक के लिए आपको सिर्फ एक चम्मच सरसों का तेल और एक सफेद पॉलीथिन या कैरी बैग की जरूरत होगी. दरअसल, सरसों का तेल चिपचिपा होता है, इसलिए कीड़े आसानी से उससे चिपक जाते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक सफेद रंग का कैरी बैग लें क्योंकि सफेद रंग होोने की वजह से बल्ब की रोशनी उस पर अच्छी तरह पड़ती है, जिससे कीड़े उसकी ओर आकर्षित होते हैं. अब बैग की बाहरी सतह पर एक चम्मच सरसों का तेल अच्छी तरह फैला देंं, ताकि पूरा हिस्सा हल्का चिपचिपा हो जाए. अब जिस जगह पर शाम के समय सबसे ज्यादा कीड़े आते हैं, वहां लगे बल्ब के पास इस बैग को लटका दें. कोशिश करें कि इसे घर के बाहर वाले बल्ब के पास लगाया जाए. इससे कीड़े घर के अंदर आने से पहले ही बैग पर चिपक जाएंगे. फिर बैग को एक तरफ से बांधकर लटका दें और बल्ब जला दें.

अगले दिन दिखेगा असर

रातभर में रोशनी की तरफ आकर्षित होकर कई कीड़े बैग पर आकर चिपक जाएंगे. अगली सुबह आप देेखेंगे कि बैग पर काफी संख्या में कीड़े जमा हो गए हैं. इसके बाद आप पुराने बैग को हटाकर नया बैग लगा सकते हैं. जरूरत के अनुसार इस नुस्खे को लगातार कुछ दिनों तक अपनाएं.

साफ-सफाई का ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक घरेलू और सस्ता उपाय है, लेकिन साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हैै. बैग में चिपके कीड़ों को समय-समय पर हटाएं और बच्चों की पहुंच से दूर रखें. इस तरीके की मदद से बिना महंगे प्रोडक्ट्स या केमिकल वाले स्प्रे के इस्तेमाल से उड़ने वाले कीड़ों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खेत से जंगली सुअर को कैसे भगाएं, किस चीज से डरता है सुअर, अपनाएं ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें: बालकनी में हल्‍की आती है धूप? फ‍िर भी रहेगी हरी-भरी, लगा लें यह 7 पौधे

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Cabinet Meeting: डबल इंजन सरकार में यूपी के विकास को कैसे लगे पंख? CM Yogi ने बताया | UP News
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Insects Home Remedies
DIY Home Remedy