Roti Banane Ke Tips: जिन लोगों को खाना बनाना पसंद है और जो रोज़ाना कुछ न कुछ ट्राय करते रहते हैं, उनके लिए कुकिंग करना बेहद मज़ेदार काम होता है, लेकिन जब बात उन लोगों की आती है जिन्होंने किचन में कभी कदम ही नहीं रखा, तो उनके लिए कुकिंग किसी चुनौती से कम नहीं होती. सब्ज़ियां तो छोड़िए, उनके लिए रोटी बनाना भी किसी टास्क से कम नहीं होता, लेकिन अब घबराने की बात नहीं है. इस मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम आपके साथ कुक रोहन द्वारा शेयर किए गए कुछ आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर पर आसानी से परफेक्ट रोटी बना पाएंगे.
Easy Roti Technique:
चलिए स्टेप-बाय-स्टेप चलते हैं,
गूंध लें: परफेक्ट रोटी बनाने के लिए सबसे ज़रूरी है आटे का सही तरह से गूंथा होना. रोहन के अनुसार, सबसे पहले आटे को अच्छी तरह गूंथ लें और फिर उसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
पेड़ा बनाओ: आटे को कुछ देर रखने के बाद एक छोटा पेड़ा बनाएं, फिर उसे सूखे आटे में लपेटकर हल्का-सा दबाएं और गोल रोटी का बेस तैयार कर लें.
बेलना कैसे है: रोटी बनाने के सबसे ज़रूरी स्टेप्स में से एक है उसे सही तरीके से बेलना. बेलते समय ध्यान रखें कि रोटी को हल्का-हल्का घुमाते रहें और बेलन को दाएं से बाएं दिशा में चलाएं, इस तकनीक को अपनाने से आपकी रोटी गोल और परफेक्ट बनेगी.
तवा गरम कर लें: गैस पर तवा रखकर आंच को मध्यम रखें, जब तवा गरम हो जाए तो उस पर रोटी डालें. लगभग 8 से 10 सेकंड बाद पहली बार पलटें, फिर 10 से 12 सेकंड बाद दूसरी बार पलट दें, इसके बाद 5 से 6 सेकंड में रोटी तैयार हो जाएगी, चाहें तो इसे स्टील ग्रिल या सीधी आंच पर हल्का-सा फुला भी सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: सिगरेट पकड़ने का अंदाज खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी के राज!