बेकार पड़ी 20 लीटर वाली पानी की केन से बनाए शानदार मिनी पॉन्ड, फ्री में होगी घर की सजावट

DIY Mini Pond: अगर आप भी अपने घर को सजाने के लिए मार्केट से महंगे समान नहीं बल्कि, घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये यह DIY हैक्स आपके बड़े काम आ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DIY Mini Pond: कैसे बनाएं पानी की केन से मिनी पॉन्ड.

​Home Decor Ideas with Waste: घरों की सजावट के लिए हममें से ज्यादातर लोग मार्केट से हज़ारों रुपये के समान लेकर आते हैं.  लेकिन क्या हो अगर हम आपको कहें कि आप बिना पैसे खर्च किए घर में पड़े बेकार समान से घर के लिए बढ़िया सजावट का समान बना सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. बस आपको थोड़ा सा अपना दिमाग लगाना है. सोशल मीडिया को थोड़ा सा स्क्रॉल करना है और आपको एक से बढ़कर एक आइडिया मिल जाएंगे. हाल ही में इंस्टाग्राम पर indianpetkeeper नामक अकाउंट पर 20 लीटर वाली साधारण पानी की केन (Water Can) को एक खूबसूरत प्लान्टेड मिनी पॉन्ड बनाने का तरीका दिखाया गया है. अगर आप भी घर पर इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं. 

​अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो यह DIY प्रोजेक्ट आपके बड़े काम का आ सकता है.  

कैसे बनाए पानी की बोतल से मिनी पॉन्ड- (How To Make DIY Mini Pond)

1. केन की सफाई-

मिनी पॉन्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पानी की बड़ी केन लेना है. उसे अच्छे से साफ कर लेना है. क्योंकि केन जितनी साफ होगी अंदर का नजारा उतना साफ दिखेगा.

2. बॉटल को काटना-

फिर बॉटल के निचले हिस्से को काट लेना है और उसके कैप में एक छेद करना है. 

3. टोटी फिट करना-

इसके बाद उस ढक्कन पर प्लास्टिक की टोटी फिट करना है और बॉटल पर लगा देना है. 

​4. लीकेज ठीक करें- 

​अब केन को उल्टा करके सेटअप करना है. क्यों इस वीडियो में सबसे बड़ी दिक्कत पानी के रिसाव (Leakage) की आई. इसे रोकने के लिए आप देसी जुगाड़ लगा सकते हैं. जैसे इस वीडियो में दिखाया गया है या केन के ढक्कन को बंद करने से पहले उस पर ढेर सारा टेफ्लॉन टेप लपेटा गया. इसके बाद भी रिस्क न लेते हुए, ढक्कन और नल (Tap) वाली जगह को M-Seal से पूरी तरह सील कर दें. ताकि इससे एक बूंद पानी भी न टपके. 

​5. पौधे और जीव- 

​इस मिनी पॉन्ड में बहुत तामझाम की ज़रूरत नहीं है. बस आपको इसमें Rotala rotundifolia-green नाम का पौधा एक छोटे प्लास्टिक कंटेनर में 'एक्वेरियम सॉइल' के साथ लगाया गया है. इसके अलावा Anubias की कई वैरायटी इस्तेमाल की गई हैं. एनुबियास की खासियत यह है कि इसे मिट्टी की ज़रूरत नहीं होती, यह बस पत्थर या लकड़ी के सहारे बढ़ जाता है.

6. ​मछलियां और झींगे- 

इस छोटे से टैंक में कोई फिल्टर नहीं लगा है, इसलिए इसमें बहुत कम जीव रखे गए हैं. इसमें कुछ एम्बर टेट्रा (Ember Tetras) मछलियां और झींगे (Shrimps) डाले गए हैं ताकि पानी पर गंदगी का बोझ (Bio-load) न बढ़े.

7. ​देखभाल का तरीका-

​पौधों को रोशनी देने के लिए एक साधारण Aquarium LED लाइट का इस्तेमाल किया गया है. जिसे दिन में करीब 7 घंटे जलाया जा सकता है. 

Advertisement

8. पानी की सफाई- 

पानी की सफाई के लिए नीचे वाले टैप को खोल कर इसे साफ कर लेना है. 

ये भी पढ़ें-  क्या है स्लीप डिवोर्स? रिश्ते को मजबूत बनाने में कैसे है ये मददगार...

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Featured Video Of The Day
Maharashtra News: महाराष्ट्र में महिलाओं की सेहत के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन | PM Modi