लेह-लद्दाख में इन जगहों को करें एक्सप्लोर, जन्‍नत जैसे दिखते हैं नजारे

लेह-लद्दाख में कई ऐसी जगहें हैं जिन्‍हें एक्सप्लोर किया जा सकता है. यहां भीड़भाड़ बिल्‍कुल नहीं होती, खास तौर पर नेचर लवर्स को ये जगह काफी पसंद आती हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

लेह-लद्दाख इतना खूबसूरत है कि यहां के नजारे जन्‍नत से कम नहीं लगते. यहां के खूबसूरत पहाड़ी नजारे, सुनसान सड़के, प्रदूषण मुक्‍त हवा-पानी, बेहद शांत माहौल मन को सुकून देता है. यही वजह है कि इस जगह की ट्रिप के नाम से ही लोगों के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाती है. लेह-लद्दाख में कई ऐसी जगहें हैं जिन्‍हें एक्सप्लोर किया जा सकता है. यहां भीड़भाड़ बिल्‍कुल नहीं होती, खास तौर पर नेचर लवर्स को ये जगह काफी पसंद आती हैं. 

लेह-लद्दाख में इन जगहों को करें एक्‍सप्‍लोर 

पैंगोग झील के खूबसूरत नजारे 

पैंगोग झील बहुत खूबसूरत है. करीब 134 किलोमीटर में फैली ये झील अलग-अलग रंगों की दिखाई देती है. यहां का पानी नीला है. जिसे देखकर आंखों को सुकून मिलता है. यहं आसपास बर्फ से ढकी पहाड़ियां बहुत दिलकश नजारा बनाती हैं. यहां पर फोटोज खींचने का अपना ही मजा है. 

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर दिल्‍ली की इन जगहों पर जाएं, फ्री है एंट्री

खरदुंगा ला में ट्रैकिंग का मजा 

अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो खरदुंगा ला जा सकते हैं. यहां कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज होती हैं. कई टूरिस्‍ट यहां ट्रैकिंग करने के लिए आते हैं. 

तुरतुक गांव 

तुरतुक एक छोटा सा गांव है. यहां से प्रकृति के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं. बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच ये शांत गांव स्‍ट्रेस बस्‍टर की तरह काम करता है. 

First Date Tips: पहली मुलाकात में ये काम करके जीत लें सामने वाले का दिल

हानले गांव 

तुरतुक की ही तरह हानले गांव भी बहुत खूबसूरत है. दिन में यहां से खूबसूरत नजारे दिखते हैं, पर रात के समय यहां तारों से भरा आसमान और दूर तक फैली शांति, दिलकश नजारा बनाते हैं. यहां के ऊंचे मठ भी बहुत सुंदर हैं.
 

Featured Video Of The Day
Jalandhar में AAP नेता Lucky Oberoi की हत्या का CCTV आया सामने | Punjab | Top News | NDTV