करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. सुबह सरगी खाने से लेकर रात में चांद देखने और पूजा करने तक, इस त्योहार से जुड़ी हर रस्म का अपना अलग महत्व है. वहीं, करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करने की भी खास परंपरा है. खासकर इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं. इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन डिजाइन्स में से चुनकर अपने हाथों को खूबसूरत सजा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन में हाथों पर फूल- पत्तियों की बेल बनाई जाती हैं. अगर आपको अपने पूरे हाथों पर मेहंदी नहीं लगानी है, तो आप अरेबिक डिजाइन्स बनवा सकती हैं. ये हाथों पर बेहद खूबसूरत लगती है, साथ ही इस तरह के डिजाइन हमेशा ट्रेंड में भी रहते हैं.
(Photo Credit- @mehendi_4u/Instagram)
अगर आपको मेहंदी से भरे-भरे हाथ पसंद हैं, तो आप इन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन्स में से किसी एक को चुन सकती हैं. फुल हैंड मेहंदी में हाथों पर बारीक-बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं, इससे हाथों की खूबसूरती में और चार चांद लग जाते हैं.
(Photo Credit- @mayuripotwekar_mehendi/Instagram)
(Photo Credit- @mayuripotwekar_mehendi/Instagram)
(Photo Credit- @mayuripotwekar_mehendi/Instagram)
मंडला मेहंदी डिजाइन में हथेली के बीच में एक गोल आकृति बनाई जाती है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूल और बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं. अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप इस डिजाइन को चुन सकती हैं. ये डिजाइन भी हमेशा ट्रेंड में रहता है.
(Photo Credit- @tamanna_mehendi_arts/Instagram)
(Photo Credit- @tamanna_mehendi_arts/Instagram)
(Photo Credit- @tamanna_mehendi_arts/Instagram)
दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी डिजाइनवहीं, अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या आपका पहला करवा चौथ है, तो आप अपने हाथों में दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं. मेहंदी का ये डिजाइन देखने के बाद लोग आपकी तारीफें करते नहीं थकेंगे.
यह भी पढ़ें- चेहरे पर कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए सबसे असरदार तरीके