करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. ऐसे में महिलाओं ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. इस खास मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और नए कपड़ों, गहनों से लेकर मेकअप तक हर चीज का खास ध्यान रखती हैं. इसके साथ ही अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाती हैं. ये न केवल हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है, बल्कि मेहंदी को शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो
यहां हम आपके लिए करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन की कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
यहां देखें करवा चौथ मेहंदी डिजाइन की फोटोज-
फुल हैंड मेहंदी डिजाइनअगर आपको पारंपरिक मेहंदी पसंद है, तो आप इन फुल हैंड डिजाइन में से अपनी पसंद का कोई डिजाइन चुन सकती हैं. फुल हैंड मेहंदी में पूरे हाथों को भरने के लिए बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं.
(Photo Credit: @coco_mehndi_designs/Instagram)
(Photo Credit: @riddhi_mehndi_arts_/Instagram)
(Photo Credit: @riddhi_mehndi_arts_/Instagram)
(Photo Credit: @kp_mehandi_art/Instagram)
अरेबिक मेहंदी डिजाइनअगर आप कम समय में सुंदर मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो अरेबिक डिजाइन अच्छा ऑप्शन हैं. इसमें हाथों पर खुले-खुले डिजाइन बनाए जाते हैं, फुल हैंड की तरह अरेबिक मेहंदी में हाथ पूरे भरे-भरे नहीं लगते हैं.
(Photo Credit: @world_henna_artist/Instagram)
(Photo Credit: @world_henna_artist/Instagram)
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइनगोल टिक्की मेहंदी डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है. ऐसे में आप इन डिजाइन्स में से चुनकर अपने हाथों को सुंदर सजा सकती हैं.
(Photo Credit: @ashika_mehndi_/Instagram)
(Photo Credit: @ashika_mehndi_/Instagram)
ब्राइडल स्टाइल मेहंदी डिजाइनवहीं, अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है, तो आप ब्राइडल स्टाइल मेहंदी भी लगवा सकती हैं. इसके लिए आप इन डिजाइन्स में से किसी एक को चुन सकती हैं-
(Photo Credit: @vivek_mehendi_artist_in_raipur/Instagram)
(Photo Credit: @vivek_mehendi_artist_in_raipur/Instagram)
(Photo Credit: @vivek_mehendi_artist_in_raipur/Instagram)
यह भी पढ़ें- तुलसी के पौधे को घना कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया तुलसी के पौधे में क्या-क्या डालना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं