नए कपड़ों का रंग निकलने से कैसे बचाएं? इस आसान तरीके से पक्का हो जाएगा कपड़े का रंग

इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने कपड़ों का रंग फिक्स करने का एक घरेलू तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपड़ों के रंग को पक्का करने के लिए क्या करें?
File Photo

नए कपड़े खरीदने के बाद सबसे बड़ी चिंता ये होती है कि पहली बार धोने पर कहीं उनका रंग न निकल जाए. कई बार कुछ कपड़े पहली धुलाई के बाद ही पुराने लगने लगते हैं. साथ ही इन कपड़ों का रंग दूसरे कपड़ों पर भी लग जाता है. इसी समस्या को लेकर इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कपड़ों का रंग फिक्स करने का एक घरेलू तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

चाहिए होंगी ये चीजें

पूनम देवनानी बताती हैं, इसके लिए आपको दो चीजों की जरूरत होगी- 50 से 60 ग्राम फिटकरी और करीब दो मुट्ठी नमक.

कपड़ों के रंग को पक्का करने के लिए क्या करें?
  • इसके लिए एक बड़े बर्तन या बाल्टी में करीब 10 से 12 लीटर पानी लें. ध्यान रखें कि पानी गर्म नहीं होना चाहिए. 
  • अब, इसमें करीब 50 से 60 ग्राम फिटकरी डालें. फिटकरी को पहले थोड़ा कूट लें, फिर पानी में डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  • इसके बाद इसमें करीब 100 ग्राम नमक डालें. पानी की मात्रा और कपड़ों की संख्या के हिसाब से नमक की मात्रा थोड़ी कम-ज्यादा की जा सकती है.
  • अब, जिन कपड़ों के रंग निकलने का डर है, उन्हें खोलकर इस पानी में डाल दें. कपड़ों को कम से कम 2 घंटे तक इसी पानी में भिगोकर रखें. 
  • दो घंटे बाद कपड़ों को निकालें और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. 

पूनम देवनानी बताती हैं, एक या दो बार साफ पानी से धोने से कपड़ों में लगा नमक और फिटकरी निकल जाएगी. इस दौरान कपड़े से थोड़ा रंग निकल सकता है. लेकिन इसके बाद कभी भी कपड़े से रंग नहीं निकलेगा. 

कपड़े सख्त लगें तो करें ये काम

फिटकरी और नमक वाले पानी से धोने के बाद कॉटन के कपड़े थोड़े सख्त लग सकते हैं. इन्हें मुलायम करने के लिए एक बाल्टी पानी में करीब दो चम्मच खाने वाला सिरका डालें. इसमें कपड़ों को करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद कपड़ों को निकालकर सुखा लें. ऐसा करने से आपके कपड़े का रंग भी पक्का हो जाएगा, साथ ही कपड़े सॉफ्ट भी रहेंगे. 

Advertisement
इन बातों का भी रखें ध्यान

इस नुस्खे से अलग पूनम देवनानी कुछ और बातों पर भी ध्यान देने की सलाह देती हैं. जैसे- कपड़ों का रंग लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उन्हें तेज धूप में सुखाने से बचें. इसके अलावा कपड़ों को हमेशा उल्टा करके और हल्की धूप में सुखाएं.

इस तरह ये छोटा सा हैक फॉलो कर आप अपने नए कपड़ों का रंग फिक्स कर सकते हैं और रंग निकलने से बचा सकते हैं.

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पौधों में कोकोपीट डालने से क्या होता है? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया घर पर फ्री में कोकोपीट कैसे बनाएं

Featured Video Of The Day
लड़का बनकर करती थी प्रैक्टिस, अब एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के लिए जीता मेडल
Topics mentioned in this article
Lifestyle News