जंगली सूअर को भगाने के लिए क्या करें? लाल मिर्च से जंगली सूअर भगाने का तरीका, जान‍िए यहां

जंगली सूअरों को भगाने के लिए कौन से देसी जुगाड़ हैं? जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में मजबूत बाड़, सोलर लाइट और सुरक्षित तरीके अपनाए जा सकते हैं. सूअर भगाने के लिए लाल मिर्च का उपयोग बहुत सही है. इसके अलावा आप लहसुन जैसी तेज गंध वाले उपाय भी आजमा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूअर किस चीज से डरते हैं?
ndtv

खेत में जंगली सूअरों का झुंड पहुंच जाए तो कुछ ही समय में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है. खासकर रात के वक्त जंगल या झाड़ियों से निकलकर आने वाले सूअर मक्का, धान और दूसरी फसलों को रौंद देते हैं. इससे किसानों की मेहनत के साथ आर्थिक नुकसान भी बढ़ जाता है. ऐसे में फसल को बचाने के लिए किसान कई सुरक्षित और आसान उपाय अपना सकते हैं. खेत की मजबूत बाड़ से लेकर रोशनी और कुछ तेज गंध वाले उपायों तक, कई तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, एक्सपर्ट ने बताया कि जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी तरीके से बचना चाहिए और स्थानीय वन विभाग के नियमों का पालन करना चाहिए.

लाल मिर्च से भगाने का तरीका

एक्सपर्ट ने बताया कि कई जगहों पर तेज गंध वाले पदार्थों का इस्तेमाल जानवरों को खेत से दूर रखने के लिए किया जाता है. लाल मिर्च और सरसों के तेल का गाढ़ा मिश्रण कपड़े की पट्टियों पर लगाकर खेत की मेड़ पर लगाएं. साथ ही आप मिर्च के अलावा लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आप लहसुन, मिर्च और पानी का घोल बनाकर कपड़े की पट्टियों को भिगोकर मेड़ के आसपास लगा सकते हैं. अगर बारिश हो जाए तो आप इस प्रक्रिया दोबारा कर सकते हैं.

किसी चीज से डरता है सुअर

एक्सपर्ट ने बताया कि जंगली सूअर अक्सर रात में खेतों में पहुंचते हैं. ऐसे में सोलर लाइट, रिफ्लेक्टिव पट्टियां या सेंसर वाली रोशनी खेत की सीमा पर लगाना मददगार हो सकता है. कुछ मामलों में अचानक होने वाली आवाज से भी जानवर रास्ता बदल सकते हैं. हालांकि, एक ही तरीके पर लगातार निर्भर रहने से जानवर उसके अभ्यस्त हो सकते हैं. इसलिए हर टेक्निक को अलग-अलग तरीके से अजमाा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - सरसों की बुवाई कब और कैसे करें? गमले में ऐसे उगाएं सरसों, फ‍िर पूरी सर्दी घर का होगा साग

Advertisement

जंगली सुअर भगना की वजह

उन्होंने बताया कि जंगली सूअर भोजन और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में खेत के आसपास पहुंचते हैं. खेत के किनारे घनी झाड़ियां, लंबी घास या कूड़ा जमा न होने दें. मेड़ और आने-जाने वाले रास्तों की नियमित सफाई करने से उनके छिपने की जगह कम हो सकती है. अगर सूअर खेत में आ जाताा है तो अपने भोजन की तलाश में सारी मिट्टी जगह-जगह से खोद देता है. जिससे पूरी तरह फसल खराब हो जाती है.

खेत से जंगली जानवर भगाने के उपाय

जानकारी के लिए बता दें कि फसल को नुकसान से बचाने के लिए मजबूत और सुरक्षित बाड़ लगाना ज्यादा टिकाऊ उपाय माना गया है. खेत में आने वाले रास्तों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा की जा सकती है. अगर इलाके में जंगली सूअरों की समस्या लगातार बनी हुई है तो किसान स्थानीय कृषि या वन विभाग से ग्रुप बनााकर समाधान और स्वीकृत उपायों की जानकारी लें.

Advertisement

ये भी पढ़ें - बालकनी में हल्‍की आती है धूप? फ‍िर भी रहेगी हरी-भरी, लगा लें यह 7 पौधे

Featured Video Of The Day
Tata Aeris Petrol vs CNG: कौन सी खरीदने में है समझदारी?
Topics mentioned in this article
Pig
Boars
Lifestyle News