Promise Day Quotes For Myself: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और कल यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाएगा. प्रॉमिस डे का अपना एक खास महत्व होता है, इस दिन हम अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार से वादे करते हैं, ताकि रिश्तों में भरोसा और मजबूती बनी रहे, लेकिन क्या आपने कभी दूसरों से पहले खुद को रखा है? क्या इस बिजी लाइफ में आपने अपने लिए कुछ किया है? आज हम आपको 5 ऐसे वादों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप खुद से करके बेहतर महसूस कर सकते हैं और अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी ला सकते हैं.
मैं खुद से वादा कैसे करूं?
सेहत का ध्यान: अक्सर हम काम, रिश्तों और जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. जिसके कारण हम की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बन जाते हैं. इस प्रॉमिस डे खुद से वादा करें कि आप अपनी सेहत को सबसे पहले रखेंगे. समय पर खाना, पूरी नींद और रोजाना कुछ देर वॉक जरूर करेंगे.
अपने लिए समय निकालना: हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहना थकान और तनाव को बढ़ा सकता है. इसलिए खुद को चिंता से दूर रखने के लिए अपने आप से एक वादा करें कि आप अपने लिए भी समय निकालेंगे. कुछ देर मी टाइम लेंगे फिर चाहें उसमें आपको टहलना हो या अपनी पसंद का कोई काम करना हो.
अपनी भावनाओं को समझना: कई बार हम अपनी भावनाओं को दबा लेते हैं, क्योंकि उन्हें व्यक्त करना आसान नहीं होता. इस प्रॉमिस डे खुद से वादा करें कि आप अपनी भावनाओं को समझेंगे और उन्हें स्वीकार करेंगे. इससे आपको अच्छा महसूस होगा.
खुद से प्यार करना: इस प्रॉमिस डे खुद से वादा करें कि आप खुद से प्यार करना सीखेंगे और अपनी गलतियों को स्वीकार करेंगे, खुद को माफ करेंगे और अपनी अच्छी आदतों पर फोकस करेंगे.
खुद की तुलना किसी से न करना: सोशल मीडिया के समय में हम अपने आपको किसी न किसी से कम्पेयर रहते हैं. इस प्रॉमिस डे खुद से वादा करें कि आप अपनी तुलना किसी और से नहीं करेंगे क्योंकि हर इंसान की जिंदगी अलग होती है इसलिए हमे अपनी प्रगति पर ध्यान देना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: Tiles Cleaning Tips: बाथरूम की गंदी से गंदी टाइल्स को मिनटों में यूं करें साफ