क्या 30 से पहले घुटने में दर्द होना नॉर्मल है? यहां जानें कारण और बचाव

Kam Umar Me Jodo Me Dard Kyu Hota Hai: जोड़ों का दर्द अब सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं है. बदलती लाइफस्टाइल ने युवाओं को भी इसकी चपेट में ला दिया है. सही आदतें अपनाकर और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेकर इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द, जानें कारण और बचाव

Kam Umar Me Jodo Me Dard Kyu Hota Hai: कुछ साल पहले तक जोड़ों में दर्द की समस्या को बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब अब 20–30 साल के युवाओं में भी घुटने, पीठ, गर्दन और कंधे का दर्द आम हो गया है. आज कई युवा सुबह उठते ही अकड़न महसूस करते हैं, थोड़ी देर बैठने के बाद खड़े होने में दिक्कत होती है या लाइट एक्सरसाइज के बाद भी जोड़ों में दर्द रहता है. यह बदलाव अचानक नहीं आया है. हमारी बदलती लाइफस्टाइल इसका बड़ा कारण है. तो आइए जानते हैं जोड़ों में दर्द के क्या कारण हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

युवाओं में जोड़ों के दर्द के मुख्य कारण

लंबे समय तक बैठे रहना- आज की वर्किंग लाइफस्टाइल में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है. घंटों तक एक जगह बैठना और कम चलने-फिरने से मसल्स कमजोर हो जाती हैं. जब मसल्स कमजोर होती हैं तो जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

गलत बॉडी पोस्चर- झुककर बैठना, मोबाइल देखते समय गर्दन नीचे रखना या लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहना गर्दन, कंधे और पीठ के लिए नुकसानदायक है.

गलत या ज्यादा एक्सरसाइज- एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन गलत तरीके से करने पर चोट लग सकती है. बिना वार्म-अप भारी वजन उठाना या बिना ट्रेनर के हैवी वर्कआउट करना जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है.

कोर मसल्स का कमजोर होना- पेट और पीठ की मसल्स शरीर को सहारा देती हैं. अगर ये कमजोर हों तो घुटनों और कमर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है.

किन लक्षणों को हल्के में न लें

अगर सुबह उठते समय अकड़न हो, सीढ़ियां चढ़ते-उतरते  हुए घुटनों में दर्द हो, कंधा घुमाने पर टक-टक की आवाज आए या लंबे समय तक बैठने के बाद पीठ दुखे या हल्की एक्सरसाइज के बाद भी सूजन और दर्द हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

Advertisement

बचाव के आसान तरीके

रोज कम से कम 30 मिनट टहलना या हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है. वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग जरूर करें. ऐसी एक्सरसाइज करें जो कोर मसल्स को मजबूत बनाए. सीधे बैठें, स्क्रीन आंखों के लेवल पर रखें और हर 30–40 मिनट में छोटा ब्रेक लें. वजन कंट्रोल में रखें क्योंकि ज्यादा वजन घुटनों पर प्रेशर बढ़ाता है.

इसे भी पढ़ें: Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Venue: जिस होटल में रश्मिका-विजय की शादी, वहां एक रात का किराया आपकी मंथली सैलरी से भी ज्‍यादा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पर भड़के फलाहारी महाराज