इंस्टाग्राम पर इन दिनों 1980s AI Photo Trend काफी वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड में लोग अपनी फोटोज को ChatGPT में अपलोड कर उन्हें 1980 के दशक की फोटो जैसा बना रहे हैं. यानी ट्रेंड की मदद से ये पता कर रहे हैं कि 1980 के दशक में उनका लुक कैसा होता. ऐसे में अगर आप भी अपनी फोटो के साथ यह ट्रेंड आजमाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसका आसान तरीका और कुछ काम के Prompts बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
कैसे बनाएं 1980s वाली फोटो?
इसके लिए सबसे पहले अपनी एक ऐसी फोटो लें जिसमें आपका चेहरा साफ दिखाई दे. इसके बाद उसे ChatGPT में अपलोड करें और बताएं कि आप फोटो को किस तरह का 1980s लुक देना चाहते हैं. Prompts डालते ही ChatGPT आपकी फोटो को 1980s वाला लुक दे देगा.
यह भी देखें-
नंबर 1- 80s बॉलीवुड लुक
English Prompt:
'Transform this photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features and identity recognisable. Give me period-appropriate Indian clothing, hairstyle and accessories. Use warm studio lighting, soft focus, subtle film grain and slightly faded colours. Make it look like a real photograph taken in India in the 1980s, not a modern photograph with a vintage filter'
Hindi Prompt:'इस फोटो को 1980s बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा बनाएं. मेरा चेहरा और चेहरे के फीचर्स बिल्कुल पहचानने योग्य रखें. 1980 के दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज रखें. वार्म स्टूडियो लाइटिंग, सॉफ्ट फोकस और हल्का फिल्म ग्रेन रखें, ताकि फोटो सच में 1980 के दशक में खींची गई लगे.'
नंबर 2- पुरानी फैमिली एल्बम फोटोEnglish Prompt:
'Make this photo look like an old Indian family photo from the 1980s. Keep my face and expression the same. Add 80s clothes, hairstyle and background. Use soft lighting, realistic film colours and subtle analogue film grain. Make it look like an old family photograph rather than a digitally edited image.'
Hindi Prompt:
'इस फोटो को 1980 के दशक की पुरानी भारतीय फैमिली एल्बम फोटो जैसा बनाएं. मेरा चेहरा और एक्सप्रेशन वही रखें. 80s के कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड दें. सॉफ्ट लाइटिंग, नेचुरल फिल्म कलर और हल्का एनालॉग फिल्म ग्रेन रखें.'
नंबर 3- 80s इंडियन वेडिंग लुकEnglish Prompt:
'Make this look like an Indian wedding photo from the 1980s. Keep everyone's faces the same. Add 80s clothes, hairstyles, jewellery and wedding decorations. Use soft light and old film grain.'
Hindi Prompt:
'मान लें कि यह फोटो 1980 के दशक की एक भारतीय शादी में खींची गई थी. सभी लोगों के चेहरे पहचानने योग्य रखें. उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, ज्वेलरी, सजावट और लाइटिंग रखें. हल्का असली एनालॉग फिल्म ग्रेन और पुरानी फैमिली फोटो जैसा थोड़ा इम्परफेक्ट लुक दें.'
इस तरह आप इस ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं और तैयार फोटो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा आपका गुड़हल का पौधा, गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें