लूडो के गेम से हमें क्या सीख लेनी चाहिए? इस एक चीज को समझ गए, तो जीवन में कभी नहीं होंगे निराश

Inspirational Stories: कई बार जीवन में कुछ छोटी-छोटी चीजें बड़ी सीख दे जाती हैं. ठीक उसी प्रकार लूडो का गेम है, जो हमें हर छोटी और बड़ी परिस्थिति में जीवन में चलने की प्रेरणा देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ludo Game: लूडो का गेम हमें क्या सिखाता है.

Good Thought for Life: जीवन में आशा और निराशा दोनों ही साथ चलती हैं. कई बार हम असफल होने पर निराश हो जाते हैं. लेकिन हमें जीवन जीने के लिए छोटी-छोटी चीजें भी कई बार बड़ी प्रेरणा दे जाती हैं. अगर आपने लूडो का गेम खेला होगा, तो आपको पता होगा कि ये छोटा सा गेम हमें बहुत कुछ सीखता है. क्योंकि जिंदगी अक्सर हमें बड़े-बड़े सपने दिखाती है. हम चाहते हैं कि हर बार हम लूडो की गेम की तरह गोटी फेंकें और सीधा छह आए, लेकिन ऐसा नहीं होता है. कई बार हमें एक, दो और 3 नंबर भी मिलते हैं. ठीक जीवन का भी यही हाल है. कई बार हमें जीवन में तुरंत तरक्की, तुरंत सफलता नहीं मिलती है. ऐसे में हमें अपने आपको शांत और उम्मीद बनाए रखने की जरूरत होती है. तो चलिए जानते हैं लूडो गेम हमें क्या सिखाता है.

लूडो गेम हमें किया सिखाता है- (Ludo Game Hume Kya Sikhata Hai)

1. धैर्य- 

हर बार 6 नहीं आता, लेकिन सही समय का इंतज़ार करना और हार न मानना जीत की कुंजी है. लूडो के गेम से हमें ये बात जरूर सीखनी चाहिए.

2. योजना-

लूडो गेम हमें एक बहुत ही अच्छी बात सिखाता है कि सिर्फ किस्मत के भरोसे न रहकर, अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने और अपनी चालों की योजना बनाने से जीत मिल सकती है.

3. जोखिम- 

एक गोटी पर निर्भर रहने के बजाय, सभी मोहरों को खोलना और सुरक्षित खेलना सिखाता है, जैसे जीवन में अलग-अलग मोर्चे रखना. 

4. सीखना- 

लूडो गेम हमें हमारी गलती से सीखना बताता है. कटने के बाद भी खेल जारी रखना और फिर से शुरुआत करने का साहस, यह सिखाता है कि जीवन में भी असफलता के बाद उठ खड़ा होना ज़रूरी है.

5. छोटी शुरुआत- 

जीवन में एकदम से बड़े बनने के बारे में न सोचें. हर दिन आने वाले छोटे अवसरों (जैसे 1 या 2 नंबर) को नज़रअंदाज़ न करना, क्योंकि ये ही बड़े लक्ष्य तक ले जाते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली का झंडेवाला मंदिर क्यों है खास, जानें दर्शन, पूजा और पहुंचने का तरीका

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Featured Video Of The Day
Ghaziabad 3 Sisters Case: Note लिखते समय क्या सोच रही थी बहनें? हैंडराइटिंग से क्या बता रहे Expert?