Home Gardening Tips: न मिट्ठी, न ही माली, बस पानी की मदद से घर में उगाएं ये 5 खूबसूरत पौधे

Indoor Water Plants: क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे प्लांट्स भी होते हैं जो सिर्फ पानी में ही खूब बढ़ते-फूलते हैं, बिना मिट्टी, बिना गंदगी और बिना ज़्यादा झंझट के आप इन्हें घर के अंदर आसानी से उगा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5 Indoor Plants That Grow in Water Without Soil

Indoor Water Plants: गार्डनिंग का शौक, लेकिन किराए के घर में रहने के कारण कई बार अपने मन को समझाना पड़ता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोगों को ऐसा लगता हर पौधा को उगाने के लिए मिट्टी की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे प्लांट्स भी होते हैं जो सिर्फ पानी में ही खूब बढ़ते-फूलते हैं, बिना मिट्टी, बिना गंदगी और बिना ज़्यादा झंझट के आप इन्हें घर के अंदर आसानी से उगा सकते हैं. आप सोच रहे होंगे ऐसे कौन से पौधे हैं? यहां जानें उन 5 खूबसूरत पौधे के नाम.

पानी में उगने वाले 5 सबसे बेहतरीन पौधे

स्नेक प्लांट: स्नेक प्लांट का नाम तो अपने सुन ही होगा. घर को खूबसूरत बनाने के लिए स्नेक प्लांट को लगाया जाता है. यह पौधा रात में ऑक्सीजन देता है, ऐसे में आप इसे अपने बेडरूम में किसी अच्छे जार में सजा कर रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, इसमें पानी में लगाने पर इसमें जड़ें आने में करीब 2 महीने का वक्त लग सकता है. 

मनी प्लांट: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो हर घर में पाया जाता है. अगर आप इसकी चोटी से बेल को काटकर पानी की बोतल में रखते हैं, तो 7 से 10 दिन के अंदर इसकी नई जड़ें देखाई दे सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें, आपको इसका पानी समय-समय पर बदलना होगा. 

सिंगोनियम प्लांट: सिंगोनियम अपनी सुंदरता और हवा शुद्ध करने के लिए जाना जाता है. ये पौधा न सिर्फ हवा से फॉर्मेल्डिहाइड को हटाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाने में मददगार है. अगर आप इसे अपने घर के अंदर लगाते हैं, तो मेंटल स्ट्रेस को दूर रख सकते हैं.

जीजी प्लांट: जीजी प्लांट एक बेहद लोकप्रिय इंडोर पौधा है. आप इसकी एक सिंगल पत्ती से भी नया पौधा उगा सकते हैं. ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी हफ्ते में 2 से 3 बार पानी देना होगा. अगर इसे आप घर या ऑफिस में लगाते हैं, तो यह सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जा सकता है.

मॉन्स्टेरा प्लांट: मॉन्स्टेरा कम देखभाल वाला और पानी में उगाया जाने वाला एक इनडोर प्लांट है. इसकी कटिंग से 3 से 4 हफ्तों में नई जड़ें निकल आती हैं. अगर आप घर को हरा -भरा बनाने के साथ ही साथ शुद्ध हवा लेना चाहते हैं, तो इस पौधे को लगा सकते हैं.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: छोले भिगोना भूल गए हैं, इस हैक की मदद से सिर्फ 30 मिनट में यूं उबल जाएंगे छोले, बस करना होगा ये काम

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha Breaking: राज्यसभा जाने पर नितीश ने खुद किया बड़ा ऐलान, क्या बोल? | Bihar CM