Pyaj Ki Badbu Kaise Dur Kare: गंजेपन और बालों के झड़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए प्याज का रस बेहद असरदार माना जाता है, लेकिन अक्सर इसमें से आने वाली बदबू की वजह से कई लोग इसे लगाने से बचते हैं. अगर आपको भी प्याज के रस की गंध परेशान करती है, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप प्याज के रस को आसानी से लगा पाएंगे साथ ही बालों को लंबा, घना और मजबूत भी बनाने में सहायक होंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर करना क्या होगा?
प्याज के रस में मिलानी होंगी ये चीजें:
प्याज के रस की गंध को कम करने के लिए आप किचन में रखी चीजें जैसे एलोवेरा जेल, नारियल तेल और नींबू के रस को रस में मिला सकते हैं. अगर आप नियमित रूप से इन चीजों को प्याज के रस में मिलाकर बालों में लगते हैं, तो इससे इन्हें मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है.
स्कैल्प पर लगाने का सही तरीका:
तैयार किए इस घरेलू उपाय को स्कैल्प पर लगाने के लिए आपको कॉटन पैड लेना होगा और उसकी मदद से प्याज का रस को लगाना होगा, अगर आप इस तरीके से रस को लगाएंगे, तो इससे गंदगी नहीं फैलेगी.
अपने बालों से प्याज की गंध कैसे निकालें?
अपने बालों से प्याज की गंध कैसे निकालने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को 1 कप पानी में मिलाकर शैम्पू के बाद बालों में डाल लें. इसके बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर बालों पर डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. अब कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें, फिर से शैम्पू करें और आखिर में कंडीशनर लगाएं.
क्या प्याज का रस बालों में रोज लगा सकते हैं?
बेहतर रिजल्ट्स के लिए आप इस रस को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान में रोजा होगा आसान, बस फॉलो करें ये 5 टिप्स, न लगेगी भूख, न लगेगी प्यास