Old Newspaper DIY: बेचें नहीं पुराने अखबार, बना लें घर के लिए ये 5 होम डेकॉर की चीजें, जानिए कमाल के हैक्स

आज हम आपको 4 कमाल के हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अखबार से होम डेकॉर की चीजें बना सकते हैं. ये आपकी घर की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पुराने अखबारों से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Old Newspapers DIY Hacks: अधिकतर लोगों को रोजाना अखबार पढ़ने की आदत होती है. लेकिन जब ये अखबार पुराने हो जाते हैं तो अक्सर इन्हें फेंक देते हैं या फिर बेच देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन पुराने अखबारों से आप घर को सजाने के लिए कुछ शानदार चीजें बना सकते हैं. इनकी मदद से आप घर को विंटेज या रस्टिक लुक दे सकते हैं. ऐसे में अगली बार अखबार को रद्दी में देने से आप थोड़ी क्रिएटिविटी की मदद से इनसे कुछ चीजें बना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 कमाल के हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अखबार से होम डेकॉर की चीजें बना सकते हैं.

1. बना लें बास्केट

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अखबार की पट्टियों को किसी पतली सलाई या लकड़ी की स्टिक के चारों ओर कसकर लपेटें, जिससे मजबूत ट्यूब बन जाएं. इसके बाद ट्यूब के सिरों पर गोंद लगाकर उन्हें खुलने से बचाएं. अब इन ट्यूबों को बास्केट की बुनाई की तरह एक-दूसरे के ऊपर-नीचे करकेे बुनें और धीरे-धीरे किनारों को ऊंचा करते जाएं. जगह-जगह गोंद का इस्तेमाल करके स्ट्रक्चर को मजबूत बनाएं. टोकरी तैयार होने के बाद उस पर वार्निश या वुड स्टेन की एक लेयर लगा दें. अब तैयार टोकरी को आप फल, चाबियांं रखने के लिए कर सकते हैं. इसे बनाने में मेहनत थोड़ी ज्यादा लगेगी लेकिन ये पूरी तैयार होकर खूबसूरत लगेगी.

2. ऐसे बनाएं फोटो फ्रेम

अगर आपके पास पुराना फोटो फ्रेम या शीशे का फ्रेम है, तो अखबार की मदद से उसे नया लुक दिया जा सकता है. इसके लिए उसी तरीके का इस्तेमाल करें, जिसका उपयोग अखबार की टोकरी बनाने में किया जाता है. सबसे पहले अखबार की कई पट्टियों को रोोल करके पतली-पतली ट्यूब बना लें. फिर इन ट्यूबों को फ्रेम के किनारों पर एक-दूसरे के साथ गोंद की मदद से चिपकाएं, ताकि फ्रेम के चारों ओर रस्टिक बॉर्डर तैयार हो जाए. जब पूरा फ्रेम कवर हो जाए, तो उस पर गोल्ड, ब्रॉन्ज या कॉपर रंग का मेटैलिक पेंट कर दें. इससे अखबार का लुक पूरी तरह बदल जाता है और फ्रेम महंगे डेकोर पीस जैसा तैयार हो जाएगा.

3. टेबल मैट्स

इसे बनाने के लिए कई अखबारों की शीट्स को एक-दूसरे के ऊपर रखेंं और हर लेयर के बीच गोंद और पानी का घोल ब्रश की मदद से लगाएं. इसी तरह कई परतें जोड़कर एक मोटी और मजबूत शीट तैयार कर लें. इसके बाद इसे किसी भारी चीज के नीचे रखकर पूरी तरह सूखने दें. जब शीट सूख जाए, तो इसे प्लेसमैट के शेप में काट लें. अब इसके दोनों डार्क कलर की लेयर लगाएं. तैयार प्लेसमैट देखने में बिल्कुल अखबार से बने हुए नहीं लगते और डाइनिंग टेबल को स्टाइलिश लुक देने का काम करते हैं.

Advertisement

4. पुराने जार या बोतल को सजाएं

इसे बनाने के लिए किसी कांच के जार या बोतल को लेंं और अखबार को कैंची से काटने के बजाय हाथों से फाड़ लें. अब गोंद और पानी का पतला घोल बनाकर इन अखबार के टुकड़ों को जार या बोतल की थोड़ा-थोड़ा ओवरलैप करते हुए चिपकाएं. जब पूरा जार या बोतल अच्छी तरह कवर हो जाए और सूख जाए, तो उसके ऊपर मैट फिनिश सीलेंट की एक लेयर लगा दें. इससे उसे पुरानी और आकर्षक विंटेज लुक मिलती है. तैयार जार का इस्तेमाल पेन होल्डर, फ्लावर वास या शेल्फ पर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गमले में उगेंगी 50 से ज्यादा मिर्ची, बस अपनाएं ये 2 सीक्रेट टिप्स, नहीं पड़ेगी सब्जीवाले से लेने की जरूरत

Advertisement

यह भी पढ़ें: आटे से भगवान की चांदी की मूर्ति को कैसे साफ करें? मिनटों में चमक जाएगी काली से काली चांदी, दिखेगी नई जैसी

Featured Video Of The Day
UP में किसानों की तरक्की की कहानी! योगी सरकार की योजनाओं से कितना बदला जीवन?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Hacks