Karwa DIY: करवा चौथ के बाद पुराने करवे से बनाएं खूबसूरत एंटीक दिया स्टैंड, दिवाली पर बढ़ाएगा घर की खूबसूरती

पुराने करवे को थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से इन्हें एक शानदार एंटीक दिया स्टैंड में बदला जा सकता है. ये DIY होम डेकोर आइटम दिवाली पर घर की सुंदरता को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद साबित होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने करवे से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Old Karwa DIY: 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. ऐसे में इस त्योहार त्योहार के बाद घर में पुराने करवे और मिट्टी के दिए रखे रह जाते हैं. ज्यादातर लोग इन्हें बेकार समझकर हटा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से इन्हें एक शानदार एंटीक दिया स्टैंड में बदला जा सकता है. ये DIY होम डेकोर आइटम न केवल दिवाली पर घर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि कम खर्च में आपके घर को यूनिक और ट्रेडिशनल लुक भी देगा. इसकी जानकारी @craft.pocket नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है. आइए जानते हैं ये DIY हैक...

किन चीजों की होगी जरूरत?

  • पुराना करवा
  • वॉल पुट्टी
  • फेविकोल
  • सजावटी समान
  • कलर

सबसे पहले करवे को करें तैयार

इस होम डेकॉर आइटम को बनाने के लिए सबसे पहले आप करवा लें और उसे अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद वॉल पुट्टी का गाढ़ा घोल तैयार करें. अब चम्मच या उंगलियों की मदद से करवे की पूरी सतह पर वॉल पुट्टी की कोटिंग करें. पहली परत सूखने के बाद दूसरी और जरूरत हो तो तीसरी लेयर लगाएं. फिर करवे को पूरी तरह सूखने दें.

यह भी पढ़ें: Old Diyas DIY Hacks: फेंकिए मत पुराने दिये, घर के लिए बना लें खूबसूरत सी वॉल हैंगिंग, जान लें कमाल का DIY हैक

अब वॉल पुट्टी से बनाएं डिजाइन

अब केवल पानी की मदद से वॉल पुट्टी का एक डो तैयार करें. इस डो की मदद से करवे के ऊपर एक प्लेटफॉर्म बनाएं, जिस पर बाद में दिया रखा जाएगा. इसके बाद करवे को हाथी का आकार देना शुरू करें. सूंड, कान, आंखें और अन्य हिस्सों की डिटेलिंग धीरे-धीरे करें. ध्यान रखें कि एक लेयर सूखने के बाद ही अगली लेयर पर काम करें. इससे डिजाइन ज्यादा मजबूत और साफ बनेगी. वॉल पुट्टी के छोटे-छोटे रोल बनाकर हाथी की सूंड और अन्य सजावटी हिस्से तैयार करें. अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने के लिए पानी का इस्तेमाल करें. अगर चिपकाने में दिक्कत हो रही हो तो वॉल पुट्टी का थोड़ा गाढ़ा घोल बनाकर उसे गोंद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. सजावट के लिए छोटी घंटियां भी लगाई जा सकती हैं, जिससे यह और आकर्षक दिखेगा। वॉल पुट्टी का डो हमेशा गीले कपड़े से ढककर रखें ताकि वह जल्दी सूखे नहीं. आखिर में जब पूरा डिजाइन सूख जाए तो फेविकोल और मार्बल पाउडर का पेस्ट बनाकर बारीक डिटेलिंग करें. आप अपनी पसंद के अनुसार फूल-पत्तियां बना सकते हैं.

Advertisement

पेंटिंग से दें एंटीक लुक

एंटीक लुक के लिए पहले पूरे स्टैंड को काले रंग से पेंट करें. फिर कलर सूखने के बाद स्पंज की मदद से सिल्वर या मेटैलिक रंग हल्के हाथों से लगाएं. इससे शानदार एंटीक फिनिश मिलेगी. दियों को भी इसी तरह पेंट करें. आपका एंटीक दिया स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा. इससे आप दिवाली पर घर की रौनक बढ़ाने के लिए यूज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फटे हाथों के लिए घर पर कैसे बनाएं अपराजिता बाम? नीले फूलों से मिलेगा निखार, जानें बनाने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें: बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता...कौन सा ड्राई फ्रूट किस समय खाना चाहिए? AIIMS के डॉक्टर ने बताया

Featured Video Of The Day
धरना VS पदयात्रा, डिबेट में महासंग्राम!
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं