Old Dupatta DIY Hacks: फेंकिए मत पुराने दुपट्टे! मिनटों में बना लें घर के लिए बना लें ये 3 शानदार चीजें, जानिए क्रिएटिव हैक्स

अगर आपके यहां भी पुराने दुपट्टे हैं तो इन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. आप इन रंग-बिरंगे और खूबसूरत दुपट्टों से इन्हें घर की सजावटी और अन्य चीजों में बदल सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ क्रिएटिव हैक्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने दुपट्टों से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Purane Dupatte Se Kya Banaye: सूट के साथ दुपट्टे पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं, लेकिन समय के साथ ये पुराने होकर अलमारी के किसी कोने में पड़े रह जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन रंग-बिरंगे और खूबसूरत डिजाइन वाले दुपट्टों को फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी की मदद से आप इन्हें घर की सजावटी और अन्य चीजों में बदल सकते हैं. इससे न सिर्फ पुराने कपड़ों का सही इस्तेमाल होगा, बल्कि कम खर्च में घर को नयाा और आकर्षक लुक भी मिलेगा. आइए जानते हैं 4 आसान DIY हैक्स, जिनकी मदद से आप मिनटों में पुराने दुपट्टों से खूबसूरत चीजें बना सकते हैं.

1. बना लें वॉल हैंगिग

अगर आपके पास कोई पुराना दुपट्टा है जिस पर सुंदर प्रिंट, कढ़ाई या शानदार डिजाइन बना हुआ है, तो उससे आप एक खूबसूरत वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसके लिए दुपट्टे को अपनी जरूरत अनुसार शेप में काटें और किसी लकड़ी की डंडी याा मजबूत रॉड से जोड़ दें. इसे बेडरूम, लिविंग रूम या रीडिंग कॉर्नर को सजाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी मदद से बिना पैसा खर्च किए घर को सजाया जा सकता है.

2. गिफ्ट बैग्स

गिफ्ट्स को पैक करने के अधिकतर लोग डिस्पोजेबल गिफ्ट रैपिंग पेपर काा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसकी जगह पुराने दुपट्टों से रीयूजेबल फैब्रिक गिफ्ट बैग बनाए जा सकते हैं. इसके लिए दुपट्टे के कपड़े को रेक्टेंगल शेप में काटें, किनारों की सिलाई करें और बंद करने के लिए कपड़े की पट्टियां या डोरी लगा दें. इन बैग्स का इस्तेमाल आप जन्मदिन, त्योहारों या छोटे-बड़े गिफ्ट पैक करने के लिए कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें एक बार इस्तेमाल करके फेंकना नहीं पड़ता, बल्कि बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. कुशन का कवर

रंग-बिरंगे या प्रिंटेड पुराने दुपट्टों से आप आसानी से कुशन कवर बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपनेे कुशन की शेप को नाप लें, फिर उसी हिसाब से दुपट्टे के कपड़े को काटकर किनारों की सिलाई कर दें. अगर दुपट्टे पर खूबसूरत कढ़ाई, मिरर वर्क या आकर्षक बॉर्डर बना हुआ है, तो उस हिस्से को कुशन के सामने की ओर रखें. इससे कुशन कवर और भी सुंदर-स्टाइलिश दिखेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाथरूम की बाल्टी कैसे साफ करें? पेंट वाली बाल्टी को कैसे साफ करें, जान‍िए यहां

यह भी पढ़ें: डैंड्रफ और हेयरफॉल से हो गए हैं परेशान? घर पर बनाकर लगाएं कड़ी पत्ते का ये हर्बल तेल, सिल्की हो जाएंगे बाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Elections 2027: हैदराबादी 'भाईजान' 'मोहरा' या मास्टरकार्ड? यूपी चुनाव में Owaisi करेंगे खेला?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Hacks