घर में पुताई होने के बाद पेंट की बाल्टियां और डिब्बे अक्सर ऐसे ही पड़े रह जाते हैं. धीरे-धीरे इनके अंदर और बाहर पेंट की मोटी परत जम जाती है. त्योहारों पर घर की सफाई करते समय इन्हें साफ करने का ख्याल तो आता है, लेकिन सूखे पेंट को रगड़कर निकालना काफी मेहनत वाला काम लगता है. ऐसे में एक आसान तरीका अपनाकर पेंट की कुछ बाल्टियों को साफ कर सकते हैं. इसके लिए गुनगुने पानी में भिगोने का तरीका आजमाया जा सकता है. हालांकि, सफाई का तरीका इस बात पर निर्भर करेगा कि बाल्टी किस चीज की बनी है और उस पर किस तरह का पेंट लगा है.
गुनगुने पानी में भिगोने से ढीली पड़ सकती है पेंट की परत
यूट्यूबर मानवी ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि अगर बाल्टी पर पानी से साफ होने वाला पेंट लगा है तो उसे हटाने के लिए गुनगुने पानी की मदद ली जा सकती है. इसके लिए सबसे पहले बाल्टी पर लगे पेंट के प्रकार की जानकारी लें. फिर बाल्टी में इतना गुनगुना पानी भरें कि पेंट वाली जगह अच्छी तरह भीग जाए. कुछ समय तक पानी में भिगोने से पेंट की परतत नरम पड़ सकती है, जिससे उसे साफ करना आसान हो सकता है. ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, खाासकर प्लास्टिक की बाल्टी में, क्योंकि इससे उसका आकार बिगड़ सकता है.
बेकिंग सोडा और शैंपू मिलाना कितना सही
एक्सपर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा और शैंपू मिलाकर पेंट की बाल्टी साफ करने का तरीका बताया जाता है. हालांकि, यह दावाा सही नहीं है कि इससे हर तरह का सूखा पेंट अपने आप निकलल जाएगा. बेकिंग सोडा और शैंपू सूखे पेंट को हटाने के लिए प्रमाणित क्लीनरर नहीं हैं. इसलिए इनसे हर बाल्टी पर एक जैसा परिणाम मिलने की उम्मीद न करें.
ये भी पढ़ें- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए
24 घंटे भिगोना जरूरी नहीं
एक्सपर्ट ने बताया कि कुछ वीडियो में बाल्टी को 24 घंटे तक भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन हर तरह के पेंट के लिए इतना समय जरूरी नहीं होता. पानी से साफ होने वााला पेंट नरम पड़ सकता है, जबकि ऑयल-बेस्ड या पूरी तरह सूखा पेंट पानी से नहीं निकलेगा. बाल्टी को लंबे समय तक भिगोने से पहले उसकी सामग्री की जांच जरूरर करें.
सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान
उन्होंने आगे बताया कि पेंट की परत ढीली होने पर मुलाायम कपड़े या प्लास्टिक स्क्रबर से उसे धीरे-धीरे हटाएं. स्टील के स्क्रबर और नुकीली चीजों से बचें, क्योंकि इनसे बाल्टी पर खरोंच पड़ सकती है. हाथों में दस्ताने पहनें और पेंट के अवशेष नाली में न बहााएं. अगर पेंट नहीं निकल रहा है तो उसके प्रकार के अनुसार निर्माता के निर्देशों वााला क्लीनर इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं? स्वेटर-जैकेट को सिकोड़े या खराब किए बिना धोने का आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं