चेहरे से पिंपल के भूरे निशानों को कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

डर्मेटोलॉजिस्ट शैल्या गुप्ता ने पिंपल के निशानों को साफ करने का सही और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे से पिंपल के निशान कैसे साफ करें?
(Photo Credit: Freepik)

चेहरे पर पिंपल निकलना आम बात है, लेकिन कई बार पिंपल ठीक होने के बाद भी उसके निशान लंबे समय तक बने रहते हैं. समय के साथ ये निशान भूरे या काले रंग के हो जाते हैं, जो चेहरे पर अलग से नजर आने लगते हैं. अब, इन निशानों को ठीक करने के लिए लोग कई महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिल पाते हैं. इसी कड़ी में डर्मेटोलॉजिस्ट शैल्या गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने चेहरे से पिंपल के निशानों को साफ करने का सबसे असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

अपने वीडियो में शैल्या गुप्ता बताती हैं, अगर आपके फेस पर पिंपल के निशान हैं, तो इन्हें पूरी तरह साफ करने के लिए आप 3 आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप नंबर 1- विटामिन C सीरम 

सबसे पहले डर्मेटोलॉजिस्ट विटामिन C सीरम इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. विटामिन C पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और पिंपल के निशानों को कम करने में मदद करता है. ऐसे में आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि आपको इसे रात के समय चेहरे पर लगाना है. सूरज की रोशनी और ऑक्सीजन के संपर्क में आने से विटामिन सी ऑक्सीडाइज हो जाता है, जिससे इसका असर कम हो जाता है. ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगा सकते हैं. 

स्टेप नंबर 2- मॉइस्चराइजर

स्किन एक्सपर्ट आगे कहती हैं, पिंपल के निशानों को कम करने के लिए मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. मॉइस्चराइजर लगाने से एक्ने और पिंपल के निशान जल्दी हील होते हैं, ये त्वचा में नमी बनाए रखता है, जिससे ये निशान ज्यादा डार्क नहीं पड़ते हैं. ऐसे में रोज अपने चेहरे पर लाइट और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर भी जरूर लगाएं. 

Advertisement
स्टेप नंबर 3- सनस्क्रीन 

इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट रोज सनस्क्रीन जरूर लगाने की सलाह देती हैं. धूप में निकलने से पिंपल के निशान और ज्यादा डार्क हो सकते हैं. इसलिए हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही घर से बाहर निकलें. सनस्क्रीन आपकी स्किन पर एक प्रोटैक्टिव लेयर बना लेती है. इससे त्वचा को UVA और UVB किरणों से बचाने में मदद मिलती है. इसलिए रोज सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं.

इस तरह 3 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप अपने चेहरे से एक्ने-पिंपल के निशानों को जल्दी साफ कर सकते हैं और अपनी स्किन को फिर से साफ-ग्लोइंग बना सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 10 दिन तक रोज बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होगा, बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं?

Featured Video Of The Day
Microsoft से 60 हजार कर्मचारियों की होगी विदाई? कंपनी लाई बड़ा ऑफर
Topics mentioned in this article
Skin Care
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं