Navratri Trip Planning: नवरात्रि का समय माता रानी के भक्तों के लिए सबसे खास माना जाता है. इस दौरान वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन का खास महत्व होता है और लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. लेकिन, भीड़ ज्यादा होने के कारण बिना प्लान के यात्रा करना मुश्किल हो सकता है. सही समय पर टिकट बुकिंग, यात्रा पर्ची बनवाना और ठहरने की व्यवस्था पहले से करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी इस नवरात्रि माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए पूरे प्लान को आसान बना देगी, जिससे आपकी यात्रा आरामदायक और सफल बन सके.
ये भी पढ़ें: अब AI बनेगा आपका इंटीरियर डिजाइनर, नवरात्रि डेकोर के 5 स्मार्ट आइडिया, कम खर्च में घर बनेगा मंदिर जैसा
नवरात्रि में वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें? | How to Visit Vaishno Devi during Navratri?
1. यात्रा की प्लानिंग कब और कैसे करें
नवरात्रि से कम से कम 3-4 हफ्ते पहले प्लान बनाएं. यात्रा के लिए 2–3 दिन का समय रखें. भीड़ से बचने के लिए वीकेंड की बजाय वीकडेज चुनें. मौसम के हिसाब से हल्के गर्म कपड़े या जैकेट रखें.
2. ट्रेन/फ्लाइट टिकट कैसे बुक करें
- नजदीकी रेलवे स्टेशन है: कटरा (Shri Mata Vaishno Devi Katra).
- आप IRCTC वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं.
- अगर फ्लाइट से जाना है तो जम्मू एयरपोर्ट तक टिकट लें.
- जम्मू से कटरा तक टैक्सी या बस आसानी से मिल जाती है.
टिप: नवरात्रि में टिकट जल्दी फुल हो जाते हैं, इसलिए एडवांस बुकिंग जरूरी है.
ये भी पढ़ें: गर्मी में नवरात्रि व्रत कैसे करें? क्या खाएं क्या नहीं, जानें 9 दिन कैसे रखें शरीर को फिट और एनर्जेटिक
3. यात्रा पर्ची (Yatra Slip) कैसे बनवाएं
यात्रा शुरू करने से पहले यात्रा पर्ची अनिवार्य होती है. आप इसे श्री मात्रा वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) की वेबसाइट या काउंटर से बनवा सकते हैं.
ऑनलाइन पर्ची बनवाने के लिए:
- वेबसाइट पर जाएं.
- यात्रा की तारीख चुनें.
- ID प्रूफ डालें.
- कटरा पहुंचकर भी ऑफलाइन पर्ची मिल जाती है.
बिना पर्ची के आगे जाने की अनुमति नहीं होती.
4. हेलीकॉप्टर और VIP दर्शन बुकिंग
हेलीकॉप्टर सेवा कटरा से संजी छत तक चलती है.
ऑनलाइन बुकिंग Shrine Board की साइट पर होती है.
किराया लगभग ₹2000–₹3500 (एक तरफ).
VIP दर्शन पास भी सीमित संख्या में मिलते हैं.
हेलीकॉप्टर टिकट 1-2 हफ्ते पहले ही बुक कर लें.
5. ठहरने (Stay) की व्यवस्था
- कटरा में बजट से लेकर लग्जरी होटल उपलब्ध हैं.
- Shrine Board के गेस्ट हाउस भी सस्ते और साफ होते हैं.
- आप MakeMyTrip या Goibibo से होटल बुक कर सकते हैं.
भीड़ के समय बिना बुकिंग के रूम मिलना मुश्किल हो सकता है.
6. ट्रैक (पैदल यात्रा) की तैयारी
कटरा से भवन तक दूरी लगभग 13–14 किमी है. आप पैदल, घोड़े, पिट्ठू या पालकी से जा सकते हैं. रात में यात्रा करना ज्यादा आरामदायक रहता है. रास्ते में खाने-पीने और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं.
जरूरी टिप्स
- आरामदायक जूते पहनें.
- पानी और हल्का स्नैक साथ रखें.
- मोबाइल और जरूरी सामान सुरक्षित रखें.
- भीड़ में धैर्य बनाए रखें.
नवरात्रि में वैष्णो देवी यात्रा करना एक दिव्य अनुभव होता है, लेकिन सही प्लानिंग के बिना यह थकाऊ भी बन सकता है. अगर आप समय पर टिकट, पर्ची और ठहरने की व्यवस्था कर लेते हैं, तो आपकी यात्रा बहुत आसान और सुखद हो जाएगी.