Homemade Facewash: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेसवॉश, झुर्रियां, रूखापन, पिंपल्स और टैनिंग से मिलेगी राहत

घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी चेहरे की सफाई के लिए नेचुरल फेसवॉश तैयार किया जा सकता है. यहां जानिए घर पर फेशवॉस कैसे बनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर पर फेसवॉश कैसे बनाएं?
file photo

Homemade Facewash: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा का ध्यान रखना बहुत ही चुनौतिपूर्ण हो गया है. अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए महंगे फेसवॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी चेहरे की सफाई के लिए पाउडर फेसवॉश तैयार किया जा सकता है. बेसन, लाल मसूर दाल का पाउडर, ओट्स पाउडर, कस्तूरी हल्दी और सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर मिलाकर बनाया गया यह मिश्रण त्वचा को हल्के तरीके से साफ करने में मदद कर सकता है. चलिए आपको बताते है घर पर फेसवॉश कैसे बनाएं.

घर पर फेसवॉश कैसे बनाएं

घर पर फेसवॉश बनाने के लिए आपको सिर्फ एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच लाल मसूर दाल का बारीक पाउडर, 1 चम्मच ओट्स पाउडर, चुटकी भर कस्तूरी हल्दी और आधा चम्मच सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में रखें. फेसवॉश करने के लिए एक चम्मच पाउडर लें और इसमें जरूरत के हिसाब से सादा पानी या त्वचा के हिसाब से हाइड्रेटिंग सामग्री मिलाकर हल्का पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और फिर पानी से धो लें.

बेसन और मसूर दाल

बेसन त्वचा की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. वहीं, बारीक पिसी मसूर दाल त्वचा से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकती है, लेकिन दाल के पाउडर को मोटा रखकर स्क्रब की तरह रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन हो सकती है.

ओट्स और गुलाब

ओट्स त्वचा को शांत और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है. सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर खुशबू के लिए इस्तेमाल करें. अगर गुलाब या किसी दूसरे घटक से एलर्जी होती है तो इसे इस्तेमाल न करें.

Advertisement

इस्तेमाल करने का तरीका

  • रोज सुबह या शाम को हथेली पर 1 छोटा चम्मच यह पाउडर लें.
  • इस पेस्ट को गीले चेहरे पर लगाएं और 1 से 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें.
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.
  • ऑयली स्किन वाले इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाएं.
  • ड्राई स्किन वाले इसमें थोड़ा सा दही या पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं.

यह भी पढ़ें:- दांतों का पीलापन कैसे हटेगा? पीलेपन को दूर कर मोतियों जैसा चमका देंगे ये 3 घरेलू उपाय, मसूड़े भी बनेंगे मजबूत 

यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर

Topics mentioned in this article
FACEWASH
Skin Care
Natural Face Wash At Home