अलसी का हेयर मास्क कैसे बनाएं? बालों में अलसी के जेल को कितनी देर लगाना चाहिए, ताक‍ि बाल हो जाएं स‍िल्‍की

अलसी के बीज बालों के लिए कैसे लगाएं? बाल एकदम झाड़ू जैसे हैं, तो परेशान मत होइए. इसकी दवा आपके क‍िचन में है. आपको बालों के ल‍िए अलसी का हेयर मास्‍क बनाकर लगाना चाह‍िए. फ‍िर देख‍िए हाथों से फ‍िसलने लगेंगे आपके बाल.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अलसी को बालों में कैसे लगाया जाता है?
NDTV

काले, लंबे और घने बाल पाना हर क‍िसी का सपना होता है. हो भी क्‍यों ना, हर लड़की की सुंदरता में चार चांद बाल ही लगाते हैं. अगर आपके भी बाल पतले हैं और बहुत ज्‍यादा झड़ रहे हैं, तो परेशान मत होइए. यहां आपको ऐसा हेयर मास्‍क बता रहे हैं, जो आपके बालों को 7 द‍िन में स‍िल्‍की बना देगा. वहीं, इस मास्‍क को लगाने से आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे. हेयर एक्‍सपर्ट मंजू रावत कहती हैं क‍ि आपके बाल क‍ितने रफ हो, लेक‍िन घर का बना यह हेयर मास्‍क लगाने से आपके बाल एकदम स‍िल्‍की हो जाएंगे. यह ब‍िना केम‍िकल वाला अलसी का हेयर मास्‍क बेहद ही फायदेमंद है और इसे आप घर में ही तैयार कर सकते हैं. यही, नहीं आप इस हेयर मास्‍क को बनाकर घर में रख लें. चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि इसको कैसे तैयार करें. 

अलसी का हेयर मास्‍क बनाने का सामग्री 

• 2 बड़े चम्मच फ्लैक्स सीड या अलसी के बीज  
• 1 कप पानी
• 8-10 ताजा करी पत्ते 
• 4-5 ताज़ा गुड़हल के पत्ते 
• 2 चम्मच ताजा या बाजार वाला एलोवेरा जेल

Add image caption here

घर पर हेयर मास्‍क बनाने का तरीका 

एक पैन में 1 कप पानी, 8-10 ताजा करी पत्ते,  4-5 ताजा गुड़हल के पत्ते और 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज लें. इन्हें लगभग 5 से 7 मिनट तक उबाल लें और जैसे ही पानी का जेल जितना गाढ़ा हो जाए गैस को बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. अब इसके हल्का ठंडा होते ही सूती कपड़े या छन्नी की मदद से इसे अच्छे से छान लें. फिर इस तैयार जेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से फेंट लें. 

तैयार मास्क को लगाने का तरीका

इस अलसी के बीजों के मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर लंबाई और सिरों तक अच्छी तरह से लगा लीज‍िए. इसे बालों में 30 से 45 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें. मास्क से सही नतीजा म‍िलने पर और बेहतर या चमकदार बाल पाने के लिए इस मास्क को हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल करें. 

Advertisement

बाल 15 द‍िन में चाह‍िए स‍िल्‍की तो यह करें 

हालांक‍ि यह मास्क पूरी तरह नेचुरल चीजों से बना है, लेकिन फिर भी इस मास्क को सिर पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. मास्क को हमेशा ताजा बनाकर ही लगाएं.  क्‍योंक‍ि इस मास्क में ताजा एलोवेरा और पत्तों का रस म‍िला है. इसे स्टोर करके रखा है, तो ये खराब भी हो सकता है. अगर मास्क लगाने के 20 से 30 मिनट के अंदर कोई खुजली, रेडनेस या जलन हो, तो इस मास्क का इस्तेमाल न करें.

यह भी पढ़ें:-  कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

                                                                                                                                                     प्रस्तुति: दीपांशी

Advertisement

ये भी पढ़ें- Happy Navratri 2026 Wishes: मां दुर्गा आईं आपके द्वार, करके आई माता 16 श्रृंगार... इन खूबसूरत मैसेज से दें अपनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Featured Video Of The Day
Uttar Pradesh में किसानों की आय कैसे दोगुनी करेगी सरकार? MP Ramesh Awasthi ने बताया
Topics mentioned in this article
Lifestyle News