DIY Dhoopbatti: पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों का करें शानदार यूज, बना लें सुगंधित धूप, जानिए आसान तरीका

आज हम आपको इस्तेमाल किए हुए फूलों से घर पर धूपबत्ती बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इस होममेड धूप को जलाने से घर का माहौल पॉजिटिव और खुशबूदार बना रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
इस्तेमाल फूलों से धूपबत्ती कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

How to Reuse used Flowers for DIY Dhoopbatti: अधिकतर घरों में रोज सुबह पूजा में फूलों का इस्तेमाल किया जाता है. गेंदे, गुलाब, चमेली और कई तरह के फूल भगवान को अर्पित किए जाते हैं, दीयों के पास सजाए जाते हैं और फूलों की माला भी इस्तेमाल होती है. लेकिन जब ये फूल सूख जाते हैं तो, पूजा के बाद अक्सर इन्हें फेंक दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हें फेंकने की जगह आप सुगंधित धूपबत्ती बना सकते हैं. घर पर धूपबत्ती बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और बाजार से धूपबत्ती लाने के पैसे भी बच जाएंगे. ये न केवल एक आसान DIY तरीका है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है. इस होममेड धूप से घर का माहौल पॉजिटिव और खुशबूदार बना रहेगा. आइए जानते हैं धूपबत्ती बनाने का आसाान तरीका.

धूपबत्ती बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • इस्तेमाल किए हुए पूजा के फूल
  • गोंद पाउडर
  • पानी या गुलाब जल
  • चंदन पाउडर
  • एसेंशियल ऑयल
  • मिक्सर
  • धूप सुखाने के लिए ट्रे या प्लेट

इस्तेमाल फूलों से कैसे बनाएं धूपबत्ती?

1. फूलों को अच्छी तरह सुखाएं

सबसे पहले इस्तेमाल किए गए पूजा के फूलों को किसी साफ ट्रे या कपड़े पर फैला दें और उन्हें पूरी तरह सूखने दें. इन्हें ऐसी जगह रखें जहां धूप और हवा अच्छी तरह आती हो. बीच-बीच में फूलों को पलटते रहें, ताकि हर तरफ से सूख जाएं. ध्यान रहे कि फूल पूरी तरह सूखेे और कुरकुरे होने चाहिए, तभी उन्हें पीसना आसान होगा. अगर धूप न हो तो आप फूलों को ओवन में या गैस की बहुत धीमी आंच पर भी सुखा सकते हैं.

2. सूखे फूलों का बनाएं बारीक पाउडर

जब फूल पूरी तरह सूख जाएं, तो उनके डंठल और बाकी बेकार हिस्सों को अलग कर लें. इसके बाद सूखी पंखुड़ियों को मिक्सर में डालकर पीस लें. कोशिश करें कि फूलों के पाउडर को बारीक से बारीक पीसा जाए. लेकिन अगर पीसने के बाद कुछ बड़े टुकड़े बच जाएं, तो छान लें और उन टुकड़ों को दोबारा पीस लें. बारीक पाउडर तैयार होने से धूप अच्छी तरह बनती है और उसे शेप देना भी आसान हो जाता है.

3. मिश्रण तैयार करें

अब तैयार किए गए पाउडर को एक बाउल में निकाल लें और उसमें गोंद पाउडर मिलाएं. बता दें कि शुरुआत में फूलों के पाउडर और बाइंडर को लगभग बराबर मात्रा में मिलाना अच्छा रहता है. बाद में आप जरूरत के अनुसार इसे कम या ज्यादा कर सकते हैं. इसके बाद अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी या गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रहे कि मिश्रण इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वो आटे की तरह तैयार हो जाए और आसानी से आकार दिया जा सके, लेकिन बहुत ज्यादा गीला न हो. 

Advertisement

4. खुशबू बढ़ाने के लिए करें ये काम

अगर आप धूप की खुशबू और बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा चंदन पााउडर या अपनी पसंद की कोई खुशबू भी मिला सकते हैं. कुछ लोग धूप तैयार करते समय नारियल के छिलके का पाउडर भी मिलाते हैं, जिससे धूप को शेप देना और जलाना आसान हो जाता है.

5. धूपबत्ती को दें शेप

जब धूपबत्ती का मिश्रण तैयार हो जाए, तो शेप देना शुरू करें. इसके लिए थोड़ा सा मिश्रण लें और छोटे कोन का शेप देंं. ध्यान रखें कि मिश्रण को हल्के हाथों से नहीं, बल्कि थोड़ा दबाकर आकार दें, ताकि धूप अच्छी तरह बंध जाए और सूखने के बाद अपना आकार बनाए रखें.

Advertisement

6. पूरी तरह सुखाएं

तैयार की गई धूप को एक साफ ट्रे या प्लेट पर रखें. इसके बाद इन्हें किसी हवा वाली जगह पर रख दें. ध्यान रखें कि धूप को तब तक न जलाएं, जब तक वह पूरी तरह सूख न जाए. अगर उसमें नमी रह जाती है, तो वो ठीक से नहीं जलेगी. इसलिए इस्तेमाल करने से पहले चेक कर लें कि धूप पूरी तरह सूखी हो.

यह भी पढ़ें: DIY: लॉन्ड्री बास्केट कैसे बनाएं? घर की चीजों से लॉन्ड्री बैग बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: मकड़ी का जाला कैसे खत्म करें? अपनाएं ये आसान उपाय, बार-बार नहीं दिखेंगे जाले

Featured Video Of The Day
कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
DIY Dhoop From Dried Flowers