चेहरे पर कोलेजन कैसे बनाएं? घर पर कोलेजन मास्क कैसे बनाएं, जान‍िए यहां

15 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? तो घर पर कोलेजन मास्क कैसे बनाएं, यह आपको जान लेना चाह‍िए. बाजार में म‍िल रहे 3000 रुपये के कोलेजन जेल को आप घर पर स‍िर्फ 10 रुपये यूं करें तैयार.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
घर पर कोलेजन कैसे बनाएं.
Photo Credit: NDTV

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की नमी और चमक कम होने लगती है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां और डलनेस द‍िखने लगती है. ऐसे में स्किनकेयर के लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्च करने के बजाय घर पर मौजूद कुछ चीजों से जेल तैयार कर सकते हैं.  इन 4 चीजों को मिलाकर तैयार किया गया पिंक जेल त्वचा की नमी बनाए रखने और चेहरे को कोमल और फ्रेश बनाए रखने के ल‍िए जरूरी है. बेदाग और मुलायम त्वचा हर किसी को पसंद है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में होने वाले बदलाव चेहरे पर साफ दिखाई देने लगते हैं. खासकर 30 की उम्र के आसपास फाइन लाइंस, झुर्रियां और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. खान-पान और रोजमर्रा की जीवनशैली का असर भी त्वचा पर पड़ता है. इन बदलावों को कम करने के लिए कई लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी इस्‍तेमाल करते हैं. हालांकि, स्किनकेयर रूटीन में कुछ घरेलू चीजों को भी शामिल किया जा सकता है.

अगर आप त्वचा को मॉइश्‍राज रखने के साथ चेहरे पर हल्का प्राकृतिक निखार चाहते हैं, तो घर पर तैयार किया गया पिंक जेल एक अच्‍छा ऑप्‍शन है. इसे बनाने के लिए केवल 4 चीजें चाह‍िए होती हैं. बाजार में मिलने वाले कुछ कोलेजन जेल की कीमत जहां करीब 3000 रुपये तक है, वहीं यह घरेलू कोलेजन कम खर्च में तैयार कर सकते हैं. इस बात का ध्‍यान रखें कि घरेलू स्किन केयर से मिलने वाले नतीजे हर व्यक्ति में एक जैसे नहीं होते हैं. अब जानते हैं इस जेल को बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे तैयार करने का तरीका क्या है.

पिंक जेल बनाने के लिए चाहिए ये 4 चीजें

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन और आधा छोटा चम्मच चुकंदर पाउडर.

कैसे तैयार करें पिंक जेल

एक साफ बाउल में एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लिसरीन और चुकंदर पाउडर डाल लें. सभी चीजों को डालकर अच्‍छी तरह से फेंट लें, ताकि यह पेस्‍ट अच्‍छे से म‍िक्‍स हो जाए और उसमें कोई गांठ न बने. तैयार जेल को साफ ग्लास जार में डालकर रख दें. इस तरह घर पर पिंक जेल आसानी से तैयार किया जा सकता है.

पिंक जेल लगाने का सही तरीका

सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से साफ कर लें और त्वचा को हल्के हाथों से सुखाएं. इसके बाद जेल की थोड़ी-सी मात्रा लेकर चेहरे पर पतली परत में लगाएं. इसे रात के स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. वहीं, मेकअप से पहले भी इसकी थोड़ी मात्रा लगाने से त्वचा को मॉइश्‍राइज और फ्रेश लुक देने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

Add image caption here

त्वचा के लिए कैसे काम करता है यह जेल

इस होममेड जेल में शामिल चारों चीजें स्‍कि‍न की देखभाल में अलग-अलग तरह से काम करती हैं. एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती है. इससे खासतौर पर रूखी त्वचा को मुलायम महसूस कराने और चेहरे को जवां बनाए रखमें में मदद करती है. 

वहीं, गुलाब जल जेल को एक ताजगी देने वाला अहसास देता है. इसे लगाने के बाद त्वचा हाइड्रेटेड और फ्रेश महसूस करती है. चुकंदर पाउडर इस जेल को उसका गुलाबी रंग देता है और त्वचा पर लगाने के बाद हल्का पिंक टिंट भी चेहरे पर आ जाएगा. 

Advertisement

सच कहे तो यह जेल स्किन को मॉइश्‍चराइजर रखने के साथ उसे सॉफ्ट और फ्रेश महसूस कराने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. चुकंदर की वजह से चेहरे पर हल्का गुलाबी टच भी दिखाई देगा. 

                                                                                                                                                        प्रस्‍तुत‍ि : अर्चिता राय

यह भी पढ़ें: रात में बालों को खुला रखें, जुड़ा बनाएं या चोटी बनाकर सोएं? एक्सपर्ट से जानें कौन सा तरीका है सबसे अच्छा

यह भी पढ़ें: फेंकिए मत प्याज के छिलके! बालों के लिए इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, चमकदार होंगे बाल, डैंड्रफ भी होगी दूर

Advertisement

Featured Video Of The Day
PM मोदी ने की हीरो पायलट स्मित मच्छर की तारीफ!
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Collagen