Gardening Tips: 90% लोगों को नहीं पता पौधे उगाने का ये आसान तरीका! टहनी से ऐसे तैयार करें नए पौधे

Home Gardening Tips: गुलाब, गुड़हल, चमेली, मोगरा और गेंदे जैसे पौधों को कुछ मामलों में कटिंग से भी तैयार किया जा सकता है. सही कटिंग, नमी, रोशनी और साफ पानी का ध्यान रखने पर जड़ें विकसित हो सकती हैं. जानिए आसान तरीका और जरूरी सावधानियां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टहनी से ऐसे तैयार करें नए पौधे
ndtv

घर की बालकनी या छत पर फूलों के पौधे लगाने का शौक है, लेकिन हर बार नर्सरी से नया पौधा खरीदना नहीं चाहते तो कुछ पौधों को कटिंग यानी टहनी से भी तैयार किया जा सकता है. हालांकि हर पौधे की टहनी एक ही तरीके से नहीं लगती और मौसम, नमी, तापमान व टहनी की गुणवत्ता का भी असर पड़ता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार सही तरीके से टहनी लगाने पर गुलाब, गुड़हल, चमेली और मोगरे जैसे पौधों में नई जड़ें विकसित की जा सकती हैं.

गुलाब की टहनी से ऐसे लगाएं पौधा

गुलाब की ऐसी टहनी लें जो ज्यादा पुरानी न हो. इसे तिरछा काटकर नीचे की पत्तियां हटा दें. टहनी को पानी से भरे कांच के गिलास या बोतल में लगा दें. पानी में लगाने पर पौधे को ऐसी जगह रखें जहां रोशनी मिले, लेकिन तेज सीधी धूप न पड़े. पानी नियमित रूप से बदलना भी जरूरी है.

गुड़हल के लिए कटिंग का तरीका

गुड़हल को भी टहनी से तैयार किया जा सकता है. स्वस्थ टहनी का एक हिस्सा काटकर नीचे की पत्तियां हटा दें और इसे आलू में लगाएं. आलू को पानी की गिलास में डाले ध्यान रहे कि आलू पानी में आधा ही डूबे.

Advertisement

चमेली की कटिंग में रखें नमी का ध्यान

चमेली की स्वस्थ टहनी को शहद में डूबोकर पानी से भरी बोतल में लगा दें. जब इसमें से जड़ निकल जाएगी तो आप देखेंगे की चमेली के पौधे से फूल निकल रहे हैं. इसकी के साथ टहनी को पर्याप्त रोशनी और नमी देना ज्याादा जरूरी है.

ये भी पढ़ें- टी-बैग्स का फिर इस्तेमाल कैसे करें? इन 5 कामों के लिए हैं बहुत फायदेमंद

मोगरे के लिए एलोवेरा वाला तरीका

मोगरे की टहनी को भी पानी या मिट्टी में लगाया जा सकता है. कटे हिस्से पर एलोवेरा लगाने का घरेलू नुस्खा प्रचलित है. टहनी लगाने के बाद पाानी में रखने पर उसे सड़ने से बचाना जरूरी है और साफ पानी का इस्तेमाल करनाा चाहिए.

Advertisement

गेंदे की टहनी में पानी से ज्यादा मिट्टी काम की

गेंदे को आमतौर पर बीज से उगाना आसान माना जाता है. पानी में चीनी मिलाने से जड़ निकलने की गारंटी नहीं होती है. टहनी से पौधा तैयार करते समय साफ औजार, सही नमी और पर्याप्त रोशनी पर ध्याान देना ज्यादा जरूरी है.

हर टहनी में रखें इन बातों का ध्यान

टहनी हमेशा स्वस्थ पौधे से लें और काटने के लिए साफ औजार इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा पानी देने से टहनी सड़ सकती है. जड़ बनने में लगने वाला समय पौधे, मौसम और वातावरण के हिसाब से अलग-अलग हो सकताा है, इसलिए 7, 10 या 14 दिन में फूल आने को तय नियम न माानें.

ये भी पढ़ें- एल्युमिनियम फॉयल कैसे बनाता है? इस्तेमाल की हुई फॉयल इन 3 कामों के लिए है बेस्ट

Featured Video Of The Day
कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान
Topics mentioned in this article
Gardening At Home
Flower Plants In Monsoon