ऐसे लगाएं रात की रानी का पौधा, नहीं करनी होती ज्‍यादा देखभाल, फूलों से महक उठता है घर

लोग घर में खुशबूदार पौधा लगाना पसंद करते हैं. जिससे भीनी-भीनी सी सुगंध पूरे घर में फैलती रहे. ऐसे ही पौधों में से एक है रात की रानी का पौधा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

लोग घर में खुशबूदार पौधा लगाना पसंद करते हैं. जिससे भीनी-भीनी सी सुगंध पूरे घर में फैलती रहे. ऐसे ही पौधों में से एक है रात की रानी का पौधा. इसे अंग्रेजी में नाइट ब्लूमिंग जैसमिन (night blooming jasmine) कहा जाता है. यह पौधा बहुत खूबसूरत होता है. अगर ये बालकनी में लगा हो तो शाम ढ़लते ही पूरे घर में खुशबू भर जाती है. इसे आसानी से घर में लगाया जा सकता है. रात की रानी को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है. 

कैसे गमले में लगाएं रात की रानी का पौधा 

गमला कैसा हो 

रात की रानी का पौधा लगाने के लिए कम से कम 18-20 इंच का गमला लेना होगा. गमला अगर मिट्टी का हो तो बेहतर है. प्‍लास्टिक या सेरेमिक गमला भी ले सकते हैं. सबसे पहले गमले में नीचे की ओर छोटा सा छेद कर देना है. कई बार ये छेद पहले से हुआ होता है तो कई बार बंद होता है. इसलिए इसे चेक कर लेना होता है. अगर आप इस छेद को नहीं खोलते हैं तो गमले में हवा नहीं जा पाती है. इससे पौधा सड़ने का खतरा होता है.  

खराब होती है दांतों से नाखून चबाने की आदत, पड़ सकते हैं बहुत बीमार, ऐसे छोड़ें

मिट्टी में क्‍या मिलाएं 

पौधा ठीक रहे और लंबे समय तक हरा-भरा रहे, इसके लिए जरूरी है कि पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी में पौधा लगाया गया हो. साफ मिट्टी लेकर उसमें गोबर की खाद मिला लें. गोबर की खाद आसानी से बाजार में मिल जाती है. हो सके तो इसमें थोड़ी रेत भी मिलाएं. अब आधे गमले तक मिट्टी भर दें. 

ऐसे लगाएं रात की रानी का पौधा

रात की रानी का पौधा कटिंग से भी लगाया जाता है. अगर आपने कटिंग खरीदी है और उसे लगा रहे हैं तो ध्‍यान दें कि उसमें 2-3 गांठें हों. आधे तक मिट्टी से भरे गमले में इस कटिंग को लगा दें. इसके बाद गमले में पर्याप्त मिट्टी भर दें. पौधे को सीधा कर दें. अब गमले में पानी डाल दें.

Photo Credit: Freepik

साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

पौधे की देखभाल कैसे करनी होगी 

रात की रानी के पौधे को तेज धूप की जरूरत नहीं होती है. इसलिए गर्मी में इसे थोड़ी छांव वाली जगह पर रखना चाहिए. इस पौधे में बहुत अधिक पानी भी नहीं डाल देना है. जब आपको गमले की मिट्टी सूखी दिखाई देने लगे, तभी गमले में पानी डालना चाहिए वरना पौधे की जड़ें खराब हो जाती हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi पर Lok Sabha में हमले की थी तैयारी, विपक्ष ने महिला सांसदों को बनाया था ढाल- सूत्र| BREAKING