गमले में उगेंगी 50 से ज्यादा मिर्ची, बस अपनाएं ये 2 सीक्रेट टिप्स, नहीं पड़ेगी सब्जीवाले से लेने की जरूरत

आज हम आपको 2 सीक्रेट टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पौधे से 50 से ज्यादा मिर्ची उगा सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिर्ची के पौधे में क्या डालें?
Photo Credit: NDTV

Mirchi Ke Paudhe Mein Phool Nahin a Raha hai Kya Karen: घर की बालकनी या छत पर अधिकतर लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है. कई लोग टमाटर उगाना पसंद करते हैं तो कुछ मिर्ची. कई बार हम पौधा लगा तो लेते हैं लेकिन फिर भी उसमें फल नहीं आता है. आज हम आपको मिर्ची के पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर मिर्ची के पौधे की सही देखभाल की जाएं और सही तरीके से न्यूट्रिएंट्स दिए जाएं तो पौधा कम से कम 50 मिर्ची आराम से दे सकता है. लेकिन कई बार पौधे की सही देखभाल नहीं हो पाती है जिससे पौधे से बस 1-2 मिर्च ही उग पाती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 2 सीक्रेट टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पौधे से 50 से ज्यादा मिर्ची उगा सकते हैं. इसकी मदद सेे आपको सब्जीवाले से मिर्ची लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर @getmyharvest नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से दी गई है.

1. वाटर फास्टिंग

मिर्ची के पौधे के लिए लगातार गीली मिट्टी की जगह सूखी मिट्टी ही सही रहती है. अगर आप दूसरे पौधों को रोज पानी देते हैं, तो मिर्ची के पौधे में बीच-बीच में एक दिन का अंतर रखा जा सकता है. इससे जड़ें मजबूत बनती हैं और पौधा ज्यादा फूल-फल देता है. हालांकि पाानी देने का समय मौसम और मिट्टी की नमी के अनुसार देखना चाहिए.

2. दूध और पानी से बनाएं खास ड्रिंक

मिर्ची के पौधे को कैल्शियम की जरूरत होती है. इसकेे लिए बस किसी गिलास में एक चौथाई हिस्सा दूध का लें और उसमे बाकी पानी भर लें. इस घोल को समय-समय पर पौधे की मिट्टी में डालने से उसे कैल्शियम मिलने में मदद मिलती है. इससे फूल झड़ने की समस्या कम हो सकती है और फल ज्यादा बनता है.

Advertisement

इन बातों का जरूरी रखें ध्यान

  • मिर्ची के पौधे को रोज 5-6 घंटे धूप जरूर दें.
  • सूखी और पीली पत्तियों को समय-समय पर हटाएं.
  • ऑर्गेनिक खाद या कंपोस्ट का इस्तेमाल करें.
  • गमले में पानी निकासी को जरूर चेक करेंं.
  • मिर्ची जैसे ही बड़ी हो उसे तुरंत हटा दें.
  • मिर्ची तोड़ने से फूल जल्दी खिलते हैं और फल जल्दी मिलता है.

यह भी पढ़ें: आटे से भगवान की चांदी की मूर्ति को कैसे साफ करें? मिनटों में चमक जाएगी काली से काली चांदी, दिखेगी नई जैसी

यह भी पढ़ें: नाखूनों की गंदगी कैसे साफ करें? जानिए पैर के नाखून से मिट्टी और मैल कैसे निकालें

Advertisement
Featured Video Of The Day
जंतर मंतर पर संग्राम को लेकर Congress-BJP प्रवक्ता में तीखी नोक झोंक
Topics mentioned in this article
Lifestyle News