गमले में चुकंदर कैसे उगाएं? जानिए घर पर चुकंदर उगाने का सही तरीका

सही मिट्टी, भरपूर धूप और थोड़ी-सी देखभाल के साथ मात्र 60 से 80 दिनों में ताजा और पौष्टिक चुकंदर की फसल तैयार की जा सकती है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं चुकंदर उगाने का आसान तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गमले में चुकंदर कैसे उगाएं?
Photo Credit: NDTV

Ghar Par Chukandar Kaise Ugaye: चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जियों में से एक है. कई लोग इसे सलाद, जूस, पराठे या सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोगों को लगता है कि घर पर चुकंदर उगाना काफी मुश्किल काम है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर आपके पास बड़ा बगीचा नहीं है, तो भी आप गमले या ग्रो बैग में आसानी से चुकंदर उगा सकते हैं. सही मिट्टी, भरपूर धूप और थोड़ी-सी देखभाल के साथ मात्र 60 से 80 दिनों में ताजा और पौष्टिक चुकंदर की फसल तैयार की जा सकती है. आइए जानते हैं गमले में चुकंदर उगाने का आसान तरीका. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @terracegardening नाम के यूट्यूब हैंडल से शेयर की गई है.

चुकंदर उगाने का सही समय

वीडियो में बताया गया है कि चुकंदर के बीज सितंबर से फरवरी तक लगाए जा सकते हैं. सर्दियों के मौसम में इसकी ग्रोथ बेहतर होती है और कंद भी अच्छी तरह विकसित होते हैं.

गमला और मिट्टी कैसे तैयार करें?

चुकंदर उगाने के लिए कम से कम 6 इंच गहरा ग्रो बैग या गमला चुनें. फिर मिट्टी तैयार करने के लिए 50% सामान्य मिट्टी, 40% अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद और 10% रेत मिलाएं. ये मिट्टी चुकंदर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: टाइल्स के बीच की काली लाइनें कैसे साफ करें? 1 ट्रिक से चमकाएं फर्श, अपनाएं ये आसान तरीका

Advertisement

बीज लगाने का तरीका

मिट्टी की सतह पर चुकंदर के बीज हल्के-हल्के छिड़क दें. इसके बाद ऊपर से गोबर की खाद की पतली परत बिछा दें. ध्यान रहे कि बीजों को बहुत गहराई में लगाने की जरूरत नहीं होती. फिर अच्छी तरह पानी दें ताकि मिट्टी पूरी तरह नम हो जाए. बीज लगाने के बाद गमले को ऐसी जगह रखें जहां दिनभर अच्छी धूप आती हो. चुकंदर के पौधों को सर्दियों में फुल सनलाइट पसंद होती है. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न दें.

पौधों की देखभाल कैसे करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीज लगाने के 4 से 7 दिनों के भीतर अंकुर निकलने लगते हैं. फिर जैसे-जैसे पौधे बढ़ते हैं, गमले में उगने वाली खरपतवार को हटाते रहें ताकि पौधों को पर्याप्त पोषण मिल सके. करीब 18 से 20 दिन बाद पौधों के आसपास गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें. इससे जड़ों को मजबूती मिलेगी और चुकंदर का आकार बेहतर बनेगा. 

Advertisement

कब तैयार होगी फसल?

वीडियो में बताया गया है कि लगभग 45 दिनों बाद मिट्टी के ऊपर चुकंदर का हिस्सा दिखाई देने लगता है. 60 से 80 दिनों के बीच अधिकतर चुकंदर कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं. जो चुकंदर पहले तैयार हो जाएं, उन्हें निकाल लें और बाकी को कुछ दिन और बढ़ने दें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • बीज लगाने के बाद नियमित नमी बनाए रखें.
  • गमले को रोजाना अच्छी धूप मिलने वाली जगह पर रखें.
  • 18-20 दिन बाद ऑर्गेनिक खाद जरूर दें.

यह भी पढ़ें: DIY Balcony Makeover: बालकनी दिख रही है काफी पुरानी? पैसे खर्च किए बिना यूं करें मेकओवर, जान लें कमाल के 4 हैक

Featured Video Of The Day
समुद्र में फिर उठेगा खौफनाक तूफान! 'अकवान' कब-कहां मचाएगा तबाही?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Gardening Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं