घर में मच्छर बहुत ज्यादा हो तो क्या करें? मच्छर किस गंध से नफरत करते हैं

घर में मच्छर बहुत ज्यादा हो तो क्या करें? अगर, आप भी शाम होते ही मच्छरों से परेशान हो जाते हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां जानिए मच्छर घर में ना आए इसके लिए क्या करें? मच्छर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मच्छर मारने की सबसे बढ़िया दवाई कौन सी है?
file photo

रात का समय होते ही घर और बाहर हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. शाम ढलते ही मच्छर घर में घुसने लगते हैं और नींद तक हराम कर देते हैं. मच्छरों को भगाने के लिए लोग ज्यादातर बाजार में मिलने वाले केमिकल रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इनसे कुछ समय तक तो मच्छरों से राहत रहती है वो भी जब तक इन केमिकल का असर रहता है, लेकिन इसके बाद फिर मच्छर परेशान करने लगते हैं. अगर, आप भी मच्छरों से परेशान रहते हैं तो घर में कुछ आसान तरीके से मच्छरों को दूर रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं मच्छर घर में ना आए इसके लिए क्या करें? मच्छर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए या मच्छर मारने के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है? आप ये ही ढूंढ रहे हैं, तो अब आपको पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपके घर में ही ये चीजें मौजूद हैं, ज‍िनसे आप म‍िनटों में दवाई बनाकर सारे मच्‍छर मार ग‍िराएंगे.  

मच्छरों को भगाने के लिए क्या जलाएं?

मच्छरों को भगाने के लिए नीम के सूखे पत्ते, लौंग, लहसुन और प्याज के पत्तों आपकी मदद कर सकते हैं. नीम के सूखे पत्ते, लौंग, लहसुन और प्याज के पत्तों को पीसकर एक मिश्रण तैयार करें. इसके बाद इसमें कपूर मिलाएं, फिर किसी तेल को गर्म करके इसे उसमें पकाएं. पकाते समय एक कपूर की गोली और डाल दें, जिससे इसकी खुशबू और अधिक बढ़ जाए.

मच्छर भगाने वाला उपाय

  • नीम के सूखे पत्ते, लौंग, लहसुन और प्याज के पत्ते लें
  • सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें
  • इसमें कपूर मिलाएं
  • तेल गर्म करके इस मिश्रण को उसमें पकाएं
  • मिश्रण ठंडा होने पर इसे छान लें

प्याज का दीपक बनाएं

मच्छरों को भगाने के लिए प्याज का दीपक बनाएं. एक प्याज लें और उसमें छोटा सा छेद कर दें. इस मिश्रण को प्याज के अंदर भरें और उसमें बत्ती लगाकर जला दें. इसकी गंध और धुआं मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकता है. इसे शाम के समय घर की किसी खुली जगह पर रख दें, ताकी महक पूरे घर में फैल सके.

Advertisement

मच्छर भगाने वाली मशीन

मच्छर भगाने वाली मशीन में भी इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है. तैयार तेल को छानकर खाली रिफिल बोतल में भरकर मच्छर भगाने वाली मशीन में भर दें. इससे घर में नेचुरल खुशबू फैलेगी और मच्छरो को दूर रखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

Featured Video Of The Day
प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले राहुल गांधी, दिल्‍ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Topics mentioned in this article
Machar Bhagane Ka Tarika
Mosquitoes