मुरझाते पौधों को ठीक कैसे करें, सूख रहे या मर चुके पौधों को बचाने के 7 आसान तरीके

घर के अंदर के पौधे कई वजहों से सूख सकते हैं या मरे हुए दिख सकते हैं. यहां जानिए पौधे को सूखने और मरने से कैसे बचाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पौधों को ठीक कैसे करें?
file photo

अगर आपको गार्डनिंग पसंद है और आप अपने पौधों की अच्छी देखभाल करते हैं, फिर भी वे मुरझाने लगे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार पौधे सूखे या मरे हुए लगते हैं, लेकिन सही देखभाल मिलने पर वे फिर से हरे-भरे हो सकते हैं. पौधों के खराब होने की वजह पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा या कम पानी, फंगस या कीट हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कुछ आसान उपाय, जिनसे आप अपने पौधों को बचा सकते हैं.

पौधा सच में मरा या नहीं

जब पत्तियां भूरी हो जाएं और तना सूखने लगे, तो पौधा मरा हुआ लग सकता है, लेकिन अगर टहनी के अंदर हरापन है या जड़ें मजबूत हैं, तो पौधा दोबारा बढ़ सकता है. अगर, पौधा नहीं मरा हो तो वह फिर से जिंदा हो सकता है.

सूखी और खराब पत्तियां काट दें

अपने पौधे की सूखी और खराब पत्तियां काट दें. अगर तना भी खराब हो चुका है, लेकिन जड़ें हेल्दी हैं, तो तने को काटकर ऊपर सिर्फ 5 सेंटीमीटर हिस्सा छोड़ दें. इससे नई बढ़त आने में मदद मिलती है.

ज्यादा पानी न दें

पौधों को सही पानी का जरूर होती है. अगर, पौधे को पानी चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पानी नहीं दें, क्योंकि ऐसा करने से जड़ें खराब हो सकती है. अगर, पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं और मिट्टी हमेशा गीली रहती है, तो कुछ दिन पानी देना बंद कर दें और पौधे को ऐसी जगह रखें जहां मिट्टी सूख सके.

Advertisement

मिट्टी बदलें

पौधे के लिए सबसे जरूरी मिट्टी ही होती है. पुरानी मिट्टी में समय के साथ पोषक तत्व कम हो जाते हैं. ऐसे में अगर पौधा खराब हो रहा है, तो मिट्टी बदल दें. ऐसा करने से फिर से पौधा बढ़ सकता है. 

दालचीनी

गीली मिट्टी या तने पर कटे हुए हिस्से पर फफूंद लगने से आसानी से इन्फेक्शन हो सकता है. पिसी हुई दालचीनी एक असरदार नेचुरल तरीका है, जो पौधों को पैथोजन से बचाती है. अगर, आपको मिट्टी पर फफूंद दिखे, तो फंगल को फैलने से रोकने के लिए थोड़ी दालचीनी छिड़क दें.

Advertisement

केले का छिलका

केले के छिलकों को फेंकें नहीं, उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और सीधे अपने पौधे की मिट्टी की ऊपरी परत में दबा दें, ताकि वे सड़-गलकर सीधे जड़ों तक पोषक तत्व पहुंचा सकें. अगर, आपको जल्दी असर करने वाला लिक्विड चाहिए, तो दो-तीन छिलकों को पानी से भरे जार में 48 घंटे के लिए भिगो दें. इस पानी का इस्तेमाल हर कुछ हफ्ते में अपने पौधों के लिए करें.

यह भी पढ़ें:- मैली काली एल्युमिनियम की कड़ाही पीछे से कैसे साफ करें? जिद्दी काले दाग हटाने के आसान घरेलू तरीके

Featured Video Of The Day
अमेरिका चीन का सबसे बड़ा कर्जदार! ट्रंप की बॉस वाली इमेज को लगा डेंट?
Topics mentioned in this article
Plant Care