टाइल्स के बीच की काली लाइनें कैसे साफ करें? 1 ट्रिक से चमकाएं फर्श, अपनाएं ये आसान तरीका

Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम की टाइलों के बीच की काली लाइनें सिर्फ धूल नहीं, बल्कि नमी, साबुन की परत और फफूंद के कारण भी हो सकती हैं. जानिए ग्राउट साफ करने का सही तरीका और इसे दोबारा गंदा होने से बचाने के उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टाइल्स के बीच की काली लाइनें साफ करने का तरीका
ndtv

घर की सफाई करते समय फर्श की टाइलें तो चमक जाती हैं लेकिन उनके बीच की पतली लाइनें यानी ग्राउट अक्सर काली और गंदी नजर आती हैं. कई बार लोग इन्हें साफ करने के लिए घंटों ब्रश से रगड़ते रहते हैं फिर भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता. इसकी वजह सिर्फ धूल-मिट्टी नहीं, बल्कि नमी, साबुन की परत और फफूंद भी हो सकती है. ऐसे में सफाई का सही तरीका जानना जरूरी है ताकि टाइलों के साथ उनके बीच की जगह भी साफ दिखे और ग्राउट खराब भी न हो.

टाइल्स के बीच की लाइनें काली क्यों पड़ जाती हैं

टाइलों के बीच इस्तेमाल होने वाला सीमेंट ग्राउट आमतौर पर छिद्रदार होता है. यानी इसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं. जिनमें पानी, धूल और गंदगी जमा हो सकती है. बाथरूम में लगातार नमी रहने से यहां फफूंद भी पनप सकती है. वहीं साबुन और शैंपू की परत धीरे-धीरे गंदगी को पकड़ लेेती है. टाइल और ग्राउट से जुड़ी तकनीकी सलाह में भी नमी, खराब वेंटिलेशन और गलत क्लीनर को ग्राउट का रंग बदलने की वजह बताया गया है.

टाइल्स के बीच की काली लाइनें साफ करने का तरीका

सफाई की शुरुआत हल्के तरीके से करें. सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा न्यूट्रल क्लीनर मिलाएं. अब इस घोल को ग्रााउट वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट छोड़ दें. इसके बाद मुलायम लेकिन मजबूत नायलॉन ब्रश से लाइन के ऊपर हल्के हाथों से रगड़ें. आखिर में साफ पानी से जगह धोकर सूूखे कपड़े से पोंछ दें. अगर काले धब्बे फफूंद जैसे दिख रहे हैं तो टाइल और ग्राउट के लिए बने मोल्ड क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए पैक पर लििखे निर्देशों का पालन करें. अलग-अलग क्लीनर या ब्लीच को आपस में कभी न मिलाएं.

सफाई के बाद इन बातों का रखें ध्यान

टाइल्स के बीच की लाइनें साफ रखने के लिए बाथरूम में हवा आने-जाने की व्यवस्था रखें. नहाने के बाद फर्श और दीवारों पर जमा पानीी हटा दें, ताकि नमी लंबे समय तक न रहे. बहुत तेज एसिड या केमिकल से बार-बार सफाई करने से ग्राउट खराब हो सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट

ग्राउट खराब हो गई है तो क्या करें?

अगर ग्राउट में दरारें पड़ गई हैं वह उखड़ रही है या सफाई के बाद भी काली बनी रहती है तो सिर्फ रगड़ने से काम नहीं चलेगा. ऐसी स्थितिि में टाइल लगाने वाले कारीगर से जांच कराएं. जरूरत पड़ने पर पुरानी ग्राउट हटाकर नई ग्राउट भरनी पड़ सकती है. साफ और पूरी तरह सूखी सीमेंट ग्राउट पर उपयुक्त ग्राउट सीीलर लगाने से आगे गंदगी और नमी के अंदर जाने की आशंका कम हो सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पुराने ऊनी कपड़ों का क्या करें? फेंकने के बजाय इन 4 तरह से करें इस्तेमाल

Featured Video Of The Day
आजम खान की रिहाई से किसकी टेंशन हाई?
Topics mentioned in this article
Hard Water Stains
Grout Cleaning
Lifestyle

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं