How to Clean Bathroom Taps: बाथरूम में नए नल और टोंटी लगे हों तो उनकी चमक पूरे बाथरूम की खूबसूरती बढ़ा देती है. लेकिन कुछ समय बाद हार्ड वॉटर की वजह से इन पर सफेद दाग और पानी के निशान जमने लगते हैं. धीरे-धीरे नल की चमक फीकी पड़ जाती है और बाथरूम भी गंदा दिखने लगता है. कई लोग इन दागों को हटाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर बार मनचाहा नतीजा नहीं मिलता. ऐसे में घर में मौजूद दो आसान चीजों की मदद से इन जिद्दी पानी के दागों को साफ करने की कोशिश की जा सकती है और नल की चमक वापस लाई जा सकती है. आइए जानते हैं सही तरीका.
1. सिरके और पानी का घोल
हार्ड वॉटर के दाग हटाने में सफेद सिरका काफी मददगार साबित हो सकता है. अगर आपके बाथरूम के नल क्रोम फिनिश वाले हैं, तो एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं. अब एक मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोकर पानी निचोड़ लें. इसकेे बाद इस गीले कपड़े को नल के दाग वाले हिस्से पर लपेट दें और करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें. फिर कपड़े से हल्के हाथों से नल को साफ करें, साफ पानी से धो लें और माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा दें. इससे दाग आसानी से हट जाएंगे.
2. टूथब्रश का करें इस्तेमाल
हार्ड वॉटर के दाग अक्सर नलों के बेस, किनारों और जोड़ों पर जमा हो जााते हैं. इन जगहों पर हाथ आसानी से नहीं पहुंच पाता. ऐसे में इन हिस्सों को साफ करने के लिए मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें. ये दाग साफ करने में मदद करेंगे. इसके लिए टूथब्रश को सिरके और पानी के घोल में डुबोएं और नल पर धीरे-धीरे ब्रश करें. जब दाग ढीले पड़ने लगें, तो नल को साफ और गीले कपड़े से पोंछ लें. इसके बाद अच्छी तरह सुखा दें. हालांकि, इसके लिए ज्यादा हार्ड ब्रश यूज न करें, वरना स्क्रैच पड़ सकते हैं.
3. साफ कपड़े से जरूर सुखाएं
जब नलों पर जमे दाग साफ हो जाएं, तो उन्हें अच्छी तरह सुखाना काफी ज्यादा जरूरी है. अगर नल पानी की बूंदें रह जाती हैं, तो सूखने के बाद वे फिर से लेयर जम सकती है. इससे नए दाग बनने लगते हैं. इसलिए सफाई के बाद नल को मुलायम और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. साथ ही, जब भी नल के आसपास पानी जमा दिखाई दे, उसे तुरंत सुखा दें.
इस बात का रखें ध्यान
हर तरह के नलों की सफाई एक जैसी नहीं होती. ऐसे में कुछ सजावटी या नाजुक फिनिश वाले नलों पर एसिडिक क्लीनर का इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें: घर से मक्खियों और कीड़ों कैसे भगाएं? कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने के 3 आसान उपाय
यह भी पढ़ें: DIY Hacks: पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों का करें शानदार यूज, बना लें सुगंधित धूप, जानिए आसान तरीका