Cleaning Hacks: स्विच बोर्ड कैसे साफ करें? जानिए स्विच बोर्ड के पीलेपन को साफ करने का आसान तरीका

समय के साथ-साथ स्विच बोर्ड का पीला पड़ना काफी ज्यादा आम बात है. ऐसे में इनकी सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आज हम आपको इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड साफ करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
स्विच बोर्ड कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Ghar ke Switch Board Kaise Saaf Karen: स्विचबोर्ड ऐसी चीज है जिसे घर में बार-बार छुआ जाता है. लेकिन इसकी सफाई अक्सर नहीं की जाती है. उंगलियों का तेल, रसोई की चिकनाहट और धूल धीरे-धीरे स्विचबोर्ड पर जमने लगती है. खासकर अगर स्विचबोर्ड किचन में लगा है तो इसपर चिकनाई और पीलापन काफी जल्दी जम जाता है. ऐसे में अगर दीवार एकदम नई जैसी क्यों न हो लेकिन स्विच बोर्ड गंदे हों तो घर की खूबसूरती एकदम फीकी पड़ जााती है. इसी कड़ी में आज हम आपको इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड साफ करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप स्विचबोर्ड के पीलेपन और जिद्दी दाग को भी आसानी से सफा कर सकते हैं.

सूखे कपड़े से करें साफ

किसी भी तरह का लिक्विड इस्तेमाल करने से पहले स्विचबोर्ड की ड्राई क्लीनिंग करना जरूरी है. इसके लिए सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े या सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश की मदद से स्विचबोर्ड पर जमी धूल, जाले और किनारों में फंसी गंदगी को साफ कर लें. ये इसलिए जरूरी है क्योंकि धूल भरी जगह पर सीधे गीला कपड़ा लगानेे से गंदगी चिपचिपी लेेयर बना लेती है, जिसे हटाना और मुश्किल हो जाता है. साथ ही अगर घर में वैक्यूम क्लीनर है, तो सफाई के लिए उसके पतले नोजल वाले अटैचमेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैंं.

सिरके और पानी का करें इस्तेमाल

धूल साफ करने के बाद स्विचबोर्ड पर जमी चिकनाई, जिद्दी दाग और गंदगी हटाने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं. इसके लिए आप सिरके और पानी कोो बराबर मात्रा में मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. ध्यान रहे कि आप इस घोल को कभी भी सीधे स्विचबोर्ड पर स्प्रे न करें. दरअसल, अगर लिक्विड स्विच या सॉकेट के अंदर चला जाए तो समस्या हो सकती है. स्प्रे करने की जगह आप एक साफ कपड़े पर सिरके और पानी का घोल छिड़कें और स्विचबोर्ड, स्विचोंं के आसपास की जगहों और किनारों को साफ करें. फििर सफाई करने के तुरंत बाद सूखे कपड़े से पूरे स्विच बोर्ड को पोंछ लें ताकि कोई नमी बाकी न रहे.

पीलेपन को साफ करने का तरीका

अगर आपके स्विच बोर्च पर पीलापन जमा है तो आप बेकिंग सोडा का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप थोड़े से बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. फिर एक मुलायम कपड़े की मदद से इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें. आपकी जानकारी के लिए बताा दें कि बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर है, इसलिए ये जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है और प्लास्टिक की को भी नुकसान नहीं पहुंचाता. इससे स्विचबोर्ड पर खरोंच पड़ने या उसकी चमक फीकी पड़नेे का खतरा कम रहता है. इससे स्विचबोर्ड का पीलापन आसानी से साफ हो जाएगा. 

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

  • सफाई शुरू करने से पहले मेन स्विच बंद कर पावर ऑफ कर दें. इससे करंट लगने का खतरा कम हो जाताा है.
  • सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला कपड़ा गीला नहीं, बल्कि हल्का नम होना चाहिए. 
  • किसी भी क्लीनिंग सॉल्यूशन या लिक्विड को सीधे स्विचबोर्ड पर स्प्रे न करेंं.
  • स्विचों के आसपास की दरारों और सॉकेट में पानी या कोई भी लिक्विड जाने न दें.
  • अगर स्विचबोर्ड टूटा हुआ, ज्यादा पुराना है या उसमें वायरिंग दिखाई दे रही होो खुद सफाई न करें.

यह भी पढ़ें: घर का सोफा कैसे चमकाएं? जिद्दी दाग साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: DIY Bangles: कचरे में न फेंकिए प्लास्टिक की बोतलें, घर पर बना लें सूंदर सी चूड़ियां, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | UP Elections 2027: Akhilesh Yadav-Rahul Gandhi में होगा गठबंधन? समझिए Number Game
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Cleaning Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं