सालों पुराना पीतल का करवा कैसे साफ करें? जानिए करवा चौथ से पहले करवा साफ करने का तरीका

समय के साथ-साथ पीतल का करवा गंदा हो जाता है और काली परत चढ़ जाती है जिससे नई जैसी चमक चली जाती है. आज हम आपको ऐसा हैक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के पीतल के करवे को साफ कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीतल का करवा कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Pital ka Karwa Kaise Saaf karen: हिन्दू धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद खास और पवित्र माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है. इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ऐसे में अधिकतर महिलाओं की करवा चौथ की तैयारियां आखिरी चरण में हैं. इस त्योहार पर करवे का खास महत्व होता है. कई महिलाएं हर साल मिट्टी का नया करवा लाती हैं, तो कुछ बीते सालों का पुराना पीतल का करवा यूज करती हैं. ऐसे में कई बार ये पीतल का करवा गंदा हो जाता है और काली परत चढ़ जाती है जिससे नई जैसी चमक चली जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको करवा चौथ से पहले पुराना करवा साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे बिना ज्यादा मेहनत के पीतल का करवा नया जैसा चमक जाएगा. इसकी जानकारी @kanpurkitchenvlogs632 नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

पुराना पीतल का करवा साफ करने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 चम्मच गेहूं का आटा
  • आधा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच डिशवॉश लीक्विड
  • थोड़ा सा विनेगर
  • नींबू का रस
  • पुराना टूथब्रश

यह भी पढ़ें: भगवान की पीतल की मूर्तियां कैसे साफ करें? मूर्ति में चमक कैसे लाएं, जान‍िए यहां

कैसे करें साफ?

पीतल के पुराने करवे को साफ करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक कटोरी लें और उसमें 1 चम्मच गेहूं का आटा, आधा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच डिशवॉश लीक्विड और थोड़ा सा विनेगर मिलाएं. अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट में नींबू का रस डालें और मिक्स कर दें. आपका क्लीनिंग पेस्ट तैयार हो जाएगा. अब इस पेस्ट को पुराने टूथब्रश की मदद से पूरे करवे पर लगाएं. जहां आपको करवा ज्यादा गंदा दिखाई दे वहां ज्याजा मात्रा में पेस्ट लगाएं. अब इसे कम से कम 8 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश की मदद से रगड़ें और साफ पानी की मदद से धो लें. इससे आपका सालों पुराना करवा चमक जाएगा और करवा चौथ पर फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: अपराजिता में ज्यादा फूल कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया अपराजिता के पौधे को घना कैसे बनाएं

यह भी पढ़ें: Aquarium Cleaning Tips: एक्वेरियम घर पर कैसे साफ करें? जानिए एक्वेरियम को कितने दिनों में साफ करना चाहिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
MLC Election Result: MLC चुनाव में नहीं खुला Congress का खाता! 4 राज्यों की 28 सीट पर कौन-कहां जीता?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
DIY Cleaning Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं