घर पर कैसे बनाएं पीतांबरी, मिनटों में चमकेंगी तांबे-पीतल की मूर्तियां और बर्तन

Tips To Make Homemade Pitambari Powder: घर में रखी तांबे और पीतल की मूर्तियां व बर्तन साफ करने के लिए घरेलू मिश्रण तैयार किया जा सकता है. हालांकि नमक, सिट्रिक एसिड और डिटर्जेंट का इस्तेमाल सावधानी से करें. आइए जानते हैं कि अगर आप अपने घर पर यह मिश्रण तैयार कर रहे हैं तो कैसे तैयार करें. साथ ही सफाई के दौरान किन बातों का ध्यान रखें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
घर पर पीतांबरी पाउडर बनाने की टिप्स
ndtv

घर में रखी तांबे और पीतल की मूर्तियां, दीपक, लोटे और दूसरे बर्तन समय के साथ काले पड़ने लगते हैं. पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों पर दाग और कालापन दिखने लगे, तो उनकी चमक भी फीकी पड़ जाती है. ऐसे में कई लोग बाजार में मिलने वाले पीतांबरी पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी धातु के बर्तनों की सफाई की जा सकती है. इसके लिए नींबू का रस, नमक और बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हर धातु पर इनका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं होता है. खासकर पुरानी मूर्तियों, नक्काशीदार बर्तनों और चमकदार पॉलिश वाली चीजों को साफ करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. तो आइए जानते हैं घर पर सफाई के लिए मिश्रण कैसे तैयार कर सकते हैं और तांबे-पीतल की चीजों को साफ करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

घर पर पीतांबरी बनाने के लिए क्या चाहिए?

घरेलू सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला यह मिश्रण बनाने के लिए आपको कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी.

  1. एक चौथाई कप नमक
  2. एक चौथाई कप सिट्रिक एसिड पाउडर
  3. एक चौथाई कप गेहूं का आटा
  4. बेकिंग सोडा 
  5. कपड़े धोने के पाउडर की एक चौथाई कप मात्रा
  6. रेड फूड कलर की 2-3 बूंदें (वैकल्पिक)

कैसे तैयार करें सफाई का मिश्रण

जानकारी के अनुसार, एक साफ और सूखे बर्तन में नमक, सिट्रिक एसिड पाउडर और गेहूं का आटा मिलाएं. इसके बाद कपड़े धोने का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. फूड कलर डालना जरूरी नहीं है, क्योंकि इससे सफाई की क्षमता नहीं बढ़ती. अगर आपको इसका का रंग बदलना है तो फूड कलर डााल सकते हैं. इससे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें. इसके अलावा, आप इसे खाने-पीने की चीजों वाले डिब्बे में न रखें.

ये भी पढ़ें- रात को सोते समय पैरों पर घी लगाने से क्या होता है? पैरों के तलवों में घी की मालिश कैसे करें

पीतल की मूर्तियों और बर्तनों को कैसे करें साफ?

पीतल की साधारण और बिना कोटिंग वाली वस्तुओं पर सफाई के लिए सबसे पहले मुलायम कपड़े और हल्के साबुन वाले पाानी का इस्तेमाल करें. अगर दाग बने रहें तो धातु के लिए उपयुक्त क्लीनर के निर्देशों का पाालन करें. किसी भी नए मिश्रण को पहले वस्तु के छोटे और छिपे हुए हिस्से पर जांचें.

Advertisement

ऐसे बनाए रखें तांबे के बर्तनों की चमक

तांबे के बर्तन धोने के बाद उन्हें तुरंत सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. बर्तन पर पानी की बूंदें नहीं रहनी चाहिए. ऐसाा करने से तांबे पर दोबारा हरी परत जल्दी नहीं जमेगी और उसकी चमक लंबे समय तक बनी रहेगी.

नक्काशी वाली मूर्तियों की सफाई कैसे करें?

मूर्तियों पर बारीक नक्काशी हो, तो वहां जमी धूल हटाने के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद साफ पानी से पोंछकर सतह को तुरंत सुखा दें. इससे पानी के निशान और नमी के कारण होने वााली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सिट्रिक एसिड अम्लीय होता है और गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर कुछ धातुओं की फिनिश को नुकसान पहुंचा सकताा है. इसलिए इसे लंबे समय तक किसी एक जगह पर न छोड़ें. तांबे, पीतल और स्टील के अलावा चांदी, सोने की परत चढ़ी या एंटीक मूर्तियों पर एक ही मिश्रण का इस्तेमाल न करें. सफाई के दौरान दस्ताने पहनें और अलग-अलग क्लीनिंग उत्पाादों को आपस में मिलाने से बचें.

ये भी पढ़ें- घर में चाहिए खूबसूरत गुलाबी फूल? बस काटकर लगा लें इस पेड़ की टहनी, खिलखिलाकर आएंगे फूल

Featured Video Of The Day
Firing On Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ पर किसने चलाई गोली? सामने आया नाम! | Tiger Shroff Firing News
Topics mentioned in this article
Cleaning Hacks
Lifestye News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं