बालों में अंडा लगाने का तरीका? बालों में अंडा कितने दिन में लगाना चाहिए

बालों में अंडा लगाने के फायदे? डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने बताया है कि बालों पर अंडा लगाने से क्या होता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बालों में अंडा कितनी देर लगाना चाहिए?
Photo Credit: NDTV

अंडे को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इससे अलग कई लोग अपने बालों पर भी अंडा लगाना पसंद करते हैं. माना जाता है कि अंडा बालों को पोषण देने में मदद करता है. इससे बाल ज्यादा लंबे, घने और शाइनी बन सकते हैं. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बताया है कि बालों पर अंडा लगाने से क्या होता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं, अंडे में विटामिन ए, विटामिन ई, बायोटिन, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इन पोषक तत्वों की कमी से हेयर फॉल की परेशानी बढ़ने लगती है. ऐसे में अंडा आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ये सारे फायदे आपको केवल बालों में अंडा लगाने से नहीं मिलेंगे. 

डॉक्टर सरीन बताते हैं, अंडे को खाने और बालों में लगाने का असर अलग-अलग होता है. अंडा खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे समय के साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ाने, हेयर फॉल की परेशानी को कम करने, बालों को घना और शाइनी बनाने में मदद मिल सकती है. 

बालों में अंडा लगाने से क्या होता है?

इसे लेकर एक्सपर्ट कहते हैं, अंडे की जर्दी में लिपिड्स और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकते हैं. यानी अंडा लगाने से आपके बाल ज्यादा चमकदार दिख सकते हैं, दो मुंहे बालों की परेशानी कम हो सकती है, साथ ही बाल ज्यादा मुलायम भी दिखते हैं. 

Advertisement

ऐसे में अगर आपके बाल ड्राई, बेजान और रूखे नजर आते हैं, तो बालों में अंडा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. वहीं, अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट अंडा खाने की सलाह देते हैं. 

बालों में अंडा कैसे और कितनी देर तक लगाएं?
  • आप अपने बालों की लंबाई के अनुसार 1 या 2 अंडे ले सकते हैं. अंडे को फोड़कर इसे अच्छी तरह फेंट लें. 
  • अब, किसी ब्रश की मदद से बालों की जड़ों और लंबाई पर अच्छी तरह अंडा लगाएं. 
  • ध्यान रखें कि आपको हमेशा साफ बालों में ही अंडा लगाना है. 
  • इसे केवल 15-20 मिनट तक बालों में रखें यानी अंडे को बालों पर पूरी तरह सूखने न दें. इसके बाद पहले ठंडे पानी और फिर शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें. 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है? जानें मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं

Advertisement
Featured Video Of The Day
नवरात्रि पर CM योगी का महिलाओं को खास संदेश, आप भी सुनिए
Topics mentioned in this article
Hair
Lifestyle News