पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

अक्सर लोग कई-कई दिन तक पानी की बोतल की सफाई नहीं करते, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. ऐसे में सिमरत कथूरिया से जानिए पानी की बोतल को साफ करने का आसान तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पानी की बोतल कैसे साफ करें?

'जल ही जीवन है', यह शब्द सिर्फ बोलने या फिर लिखने के लिए ही नहीं है, बल्कि पानी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है. आज के समय में ऑफिस, जिम, स्कूल या कहीं बाहर जाना हो तो हर कोई पानी की बोतल साथ में जरूर रखता है, क्योंकि पानी ही शरीर को दिन भर हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है, लेकिन अक्सर लोग पानी की बोतल रखने का ध्यान तो रखते हैं, लेकिन उसकी सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं. कई-कई दिन तक पानी की बोतल की सफाई नहीं करते, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. ऐसे में सिमरत कथूरिया से जानिए पानी की बोतल को साफ करने का आसान तरीका.

बोतल के किन हिस्सों में सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है?

कई लोग बस बोतल को पानी से धोकर दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं. हालांकि, बोतल का ढक्कन, रबर सील, स्ट्रॉ और पीने वाला हिस्सा ऐसी जगहें हैं. जहां गंदगी और कीटाणु सबसे ज्यादा जमा होते हैं. ये हिस्से नमी वाले रहते हैं और लार के संपर्क में आते हैं, जिससे यहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. भले ही बोतल साफ दिखे, लेकिन अगर इन हिस्सों को नियमित रूप से साफ न किया जाए, तो यह सेहत के लिए ठीक नहीं हो सकती.

बोतल साफ नहीं होने से क्या होता है?

गंदी बोतल से पानी पीने से पेट के इन्फेक्शन, दस्त, उल्टी और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इससे ज्यादा खतरा होता है. अगर बोतल में मीठे ड्रिंक्स, जूस या प्रोटीन शेक लंबे समय तक रखते हैं और बोतल को अच्छी तरह साफ़ न किया जाए, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं.

पानी की बोतल कैसे साफ करें?

पानी की बोतल को साफ रखने के लिए सबसे आसान तरीका, रोजाना गर्म पानी और हल्के लिक्विड सोप से धोएं. अगर बोतल का मुंह संकरा है, तो अंदर अच्छी तरह रगड़ने के लिए बोतल साफ करने वाले ब्रश का इस्तेमाल करें. ढक्कन, स्ट्रॉ और रबर सील को भी अलग करके साफ करना चाहिए. धोने के बाद, दोबारा इस्तेमाल करने से पहले बोतल को पूरी तरह सूखने दें, क्योंकि नमी से बैक्टीरिया बढ़ते हैं.

पानी की बोतल साफ करने का आसान तरीका

बोतल में एक चम्मच नमक, एक चम्मच सफेद सिरका और एक चम्मच कच्चे चावल डालें. इसे पानी से भरें, ढक्कन कसकर बंद करें और लगभग दो मिनट तक अच्छी तरह हिलाएं. चावल बोतल के अंदर की गंदगी और बची हुई चीजों को रगड़कर हटाने में मदद करते हैं. मिश्रण को खाली करें, बोतल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर दोबारा इस्तेमाल करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर

Advertisement
Featured Video Of The Day
हरियाणा में स्वतंत्रता सेनानी पेंशन के लिए परिवार के साथ खा रहे दफ्तरों के धक्के
Topics mentioned in this article
Stainless Steel Bottle
Bottle cleaning Tips