Upper Lips या ठुड्डी पर ज्यादा बाल आते हैं तो क्या करें? सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया चेहरे के बाल कम करने का असरदार नुस्खा

फेमस सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने नेचुरल तरीके से चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे के बाल कम करने का नेचुरल तरीका-
(Photo Credit: NDTV)

चेहरे पर बाल आना नॉर्मल बात है. लेकिन कई महिलाओं के अपर लिप्स, ठुड्डी या जॉलाइन पर ज्यादा बाल आते हैं. वहीं, कुछ की शिकायत होती है कि उनके चेहरे पर अचानक हेयर ग्रोथ बढ़ने लगी है. ऐसे में वे बार-बार थ्रेडिंग या वैक्सिंग कराने पर मजबूर हो जाती हैं. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नेचुरल तरीके से चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

अपर लिप्स और ठुड्डी के बाल कम करने के लिए क्या करें?

श्वेता शाह बताती हैं, अगर चेहरे पर बालों की ग्रोथ अचानक बढ़ने लगी है, तो ये हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकता है. खासकर एंड्रोजन हार्मोन बढ़ने पर महिलाओं के चेहरे पर बाल बढ़ने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर आप हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए न्यूट्रिशनिस्ट तीन काम करने की सलाह देती हैं- 

नंबर 1- स्पियरमिंट टी

श्वेता शाह रोज शाम के समय 1 गिलास स्पियरमिंट टी पीने की सलाह देती हैं. 

नंबर 2- मेथी और दालचीनी का पानी

सुबह के समय मेथी और दालचीनी का पानी पिएं. इसके लिए एक चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच दालचीनी को पानी में अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद इस पानी को छानकर घूंट-घूंटकर पिएं.

नंबर 3- शतावरी

इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट रोज रात को सोने से पहले 500 mg शतावरी लेने की सलाह देती हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

श्वेता शाह कहती हैं, इन 3 चीजों को करने से आपको जल्द ही कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं. लेकिन अगर आप पहले से कोई दवा ले रही हैं, गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं या आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो शतावरी या किसी दूसरे सप्लीमेंट को लेने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. इसके अलावा अगर हेयर ग्रोथ बहुत ज्यादा बढ़ रही है, साथ ही एक्ने-पिंपल की परेशानी भी है, तो भी एक बार एक्सपर्ट को दिखाना ज्यादा फायदेमंद है. 

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- रात में बालों को खुला रखें, जुड़ा बनाएं या चोटी बनाकर सोएं? एक्सपर्ट से जानें कौन सा तरीका है सबसे अच्छा
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
कीर्ति शर्मा की कहानी: खेती से चलता है घर, पिता ने कर्ज लेकर खरीदा धनुष
Topics mentioned in this article
Skin Care
Lifestyle News