Lip Care Tips: होठों का कालापन कैसे दूर करें? इन 2 आसान तरीकों से रखें लिप्स का ख्याल, जानें...

Kalapan Kaise Nikale Hothon Se: होंठों का कालापन धूप, ड्राईनेस, डिहाइड्रेशन, धूम्रपान या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से हो सकता है. लिप बाम, पर्याप्त पानी और सही देखभाल मदद कर सकती है. फटे होंठों पर नींबू या स्क्रब लगाने से बचें और समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kalapan Kaise Nikale Hothon Se
ndtv

खूबसूरत और गुलाबी होंठ हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन कई लोगों के होंठ समय के साथ रूखे और काले नजर आने लगते हैं. इसके पीछे धूप, ठंडा या सूखा मौसम, डिहाइड्रेशन, बार-बार होंठ चाटने की आदत, धूम्रपान और कुछ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से होने वाली जलन जैसी वजहें हो सकती हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं, लेकिन हर नुस्खा हर किसी की त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं होता है.

बीटरूट से मिल सकता है अस्थायी रंग

एक्सपर्ट के अनुसार, चीनी और शहद का स्क्रब होंठों की डेड स्किन हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर होंठ पहले से फटे, छिले या उनमें खून आ रहा है तो स्क्रब न करें. ज्यादा रगड़ने से जलन और त्वचा को नुकसान हो सकता है. ऐसे समय में एक्सफोलिएशन की जगह होंठों को मॉइस्चराइज रखना ज्यादा जरूरी है. चुकंदर का इस्तेमाल लिप्स को लाल या गुलाबी टिंट देने के लिए किया जाता है, लेकिन इससे होंठों का प्राकृतिक कालापन स्थायी रूप से खत्म होने का पक्काा प्रमाण नहीं है. इसे कॉस्मेटिक टिंट की तरह देखा जा सकता है, इलाज की तरह नहीं है.

एलोवेरा से मिल सकती है राहत

अगर होंठ सूखे या धूप से परेशान हैं तो शुद्ध एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देने में मदद कर सकता है. हालांकि, किसी भी नए प्रोडक्ट को पहले थोड़ी मात्रा में टेस्ट करना बेहतर है. अगर लगाने के बाद जलन या खुजली हो तो इस्तेमाल बंद कर दें.

ये भी पढ़ें- ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने बताया चेहरे पर 15 द‍िन में ग्‍लो लाने का तरीका, बस इस तरह लगाएं कच्‍चा दूध

Advertisement

नींबू सीधे होंठों पर न लगाएं

होंठों का कालापन कम करने के लिए नींबू लगाने की सलाह खूब दी जाती है, लेकिन खट्टे और सुगंध वाले तत्व संवेदनशील या फटे होंठों में जलन बढ़ा सकते हैं. इसलिए नींबू को सीधे होंठों पर लगाना खाासकर चपटे और फटे होंठों में सही तरीका नहीं माना जाता है.

लिप बाम को बनाएं रूटीन

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के मुताबिक होंठों को मुलायम रखने के लिए खुशबू रहित और नॉन-इरिटेंट लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाई जा सकती है. बाहर निकलते समय लिप बाम इस्तेमाल करें. पानी पर्याप्त मात्रा में पीना और होंठों को बार-बार चाटने या काटने से बचनाा भी जरूरी है.

Advertisement

लगातार कालापन हो तो डॉक्टर से मिलें

अगर होंठ लंबे समय तक काले, पपड़ीदार, दर्दनाक या सूजे हुए रहें और सामान्य देखभाल से सुधार न हो तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें. लगातार रहने वाली समस्या के पीछे एलर्जी, संक्रमण, धूप से हुई क्षति या दूसरी त्वचाा संबंधी वजह हो सकती है. ऐसे में त्वचा विशेषज्ञ से जांच कराना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- हेयर एक्‍सपर्ट जावेद ने कहा कंघी करते ही बालों का लग जाता है ढेर, तो ये 5 तरीके आजमाइए, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद

Featured Video Of The Day
Mahindra Thar OG: डिजाइन से फीचर्स तक, जानें क्या है खास
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Lip Care Tips
Hothon Ko Fatne Se Kaise Bachaye