धनतेरस की शुभ कामना कैसे दें? इस शुभ दिन पर अपनों को भेजें समृद्धि और सौभाग्य भरे संदेश

Dhanteras 2025: धनतेरस की शुभ कामना कैसे करें? धनतेरस पर क्या कामना करें? दिनों-दिन बढ़ेगा आपका कारोबार बस करें ये काम.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अपनों को भेजें ये संदेश.

Happy Dhanteras 2025 Wishes: दिवाली की रौनक आज धनतेरस से शुरू हो गई है. यह समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली का पर्व है. यह दिन भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की आराधना का प्रतीक है. लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या नए सामान खरीदते हैं और अपने घरों को दीपक और रंगोली से सजाते हैं ताकि सुख-समृद्धि घर में प्रवेश करे. धनतेरस से ही 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली उत्सव की शुरुआत होती है, जिसमें छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं. तो आइए, इस शुभ अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को दिल छू जाने वाली शुभकामनाएं, मैसेज और कोट्स भेजें, जो उनके चेहरे पर मुस्कान और दिल में पॉजिटिविटी भर दें.

पति को धनतेरस की शुभकामनाएं कैसे दें? ये रही ट्रेंडिंग विशेज, पढ़ते ही रिश्तों में घुल जाएगी मोहब्बत.

धनतेरस क्यों मनाई जाती है?(Why Dhanteras celebrate)

धनतेरस का पर्व भगवान धनवंतरी को समर्पित है, जिन्हें आयुर्वेद और स्वास्थ्य का देवता माना जाता है. कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस दिन को धन और आरोग्य की प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है. लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, दीप जलाते हैं और सोना-चांदी या बर्तन खरीदकर अपने घर में संपन्नता और शुभ ऊर्जा का स्वागत करते हैं.

धनतेरस कैसे मनाई जाती है?

घर और दुकान की सफाई करके उन्हें दीपों और फूलों से सजाया जाता है. लोग रंगोली बनाते हैं और लक्ष्मी-धनवंतरी पूजन करते हैं. शाम को दीपदान कर निगेटिव एनर्जी को दूर किया जाता है. इस दिन नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है. रात में परिवार के सभी सदस्य लक्ष्मी पूजा करते हैं और खुशहाली की कामना करते हैं.

धनतेरस की टॉप 20 शुभकामनाएं (Happy Dhanteras Wishes 2025)

1. आपका जीवन सोने की तरह चमके और घर खुशियों से भरा रहे. शुभ धनतेरस!

2. भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी आप पर स्वास्थ्य और समृद्धि की वर्षा करें.

3. दीपों की रौशनी से जगमगाए आपका जीवन, धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.

4. इस धनतेरस आपकी झोली भर जाए सुख, संपत्ति और सौभाग्य से.

5. मां लक्ष्मी आपके घर में स्थायी निवास करें और जीवन को खुशियों से भर दें.

6. धनतेरस का दीप आपके जीवन में उजाला और मन में सुकून लाए.

7. आपका कारोबार और जीवन दोनों तरक्की के सोने जैसे दमकें.

8. मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों.

9. धनतेरस पर आपके घर आए सुख, समृद्धि और सफलता की बहार.

10. आपका हर दिन लक्ष्मीमय और हर रात खुशियों से भरी हो.

11. इस धनतेरस, हर खरीददारी बने सौभाग्य का प्रतीक.

12. आपके जीवन में धन के साथ-साथ आनंद और स्वास्थ्य भी बढ़े.

13. धनतेरस की शुभ बेला पर आपके घर में खुशियों का उजाला बना रहे.

14. आपकी हर सफलता सोने सी दमके, शुभ धनतेरस!

15. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके जीवन को रोशन करे.

16. धनतेरस का हर पल बने आपकी खुशियों की शुरुआत.

17. मां लक्ष्मी आपके घर सुख-शांति और वैभव का वरदान दें.

18. धनतेरस आपके जीवन में नई उम्मीदें और अवसर लेकर आए.

19. भगवान धनवंतरी आपकी सेहत की रक्षा करें, शुभ धनतेरस!

20. आपका घर, दिल और जीवन हर दीपक की तरह जगमगाता रहे.

धनतेरस पर फैमिली और फ्रेंड्स के लिए दिल छू जाने वाले मैसेजेस (Heartfelt Dhanteras Messages)

1. इस धनतेरस आपके घर में धन के साथ प्रेम और स्वास्थ्य भी स्थायी रहे.

2. मां लक्ष्मी की कृपा से आपका जीवन खुशहाल और आपका व्यवसाय फलता-फूलता रहे.

3. दीपक की तरह आपका जीवन भी जगमगाता रहे. हैप्पी धनतेरस!

4. धनतेरस हमें सिखाती है कि सच्चा धन प्यार, परिवार और स्वास्थ्य में है.

5. इस शुभ दिन पर आपके जीवन में नए अवसर और खुशियों की बौछार हो.

बेस्ट धनतेरस कोट्स (Best Dhanteras Quotes 2025)

1. धनतेरस पर सिर्फ सोना नहीं, बल्कि प्यार और कृतज्ञता भी खरीदिए.

2. सच्चा धन सोना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सच्चे रिश्ते हैं।.

4. खुशहाली वहीं बसती है जहां दिल में संतोष हो.

5. धनतेरस हमें याद दिलाती है कि आभार ही सबसे बड़ा खजाना है.

6. दीयों की रौशनी से जीवन को रोशन करें और हर पल को उत्सव बनाएं.

                                                                                                     प्रस्तुति: गरिमा चौधरी

                                                                       

Featured Video Of The Day
Diwali पर कहां मिल रही 1 लाख की मिठाई? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Festival 2025
Topics mentioned in this article