हनुमान जी के नाम पर बच्चों के नाम, यहां देखें लिस्ट

अगर आप अपने बेटे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं, तो आप भगवान हनुमान के नाम पर अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान जी से जुड़े 10 खूबसूरत नाम और उनका अर्थ
(Photo Credit: NDTV)

अपने बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता के लिए बेहद खास पल होता है. हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम एकदम यूनिक हो, साथ ही नाम का अर्थ भी बेहद प्यारा हो. कई माता-पिता भगवान के नाम पर भी अपने बच्चे का नाम रखना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने बेटे के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, तो आप भगवान हनुमान के नाम पर अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, आइए एक नजर डालते हैं इनपर- 

हनुमान जी से जुड़े 10 खूबसूरत नाम और उनका अर्थ

निर्वाय (Nirvay)

निर्वाय नाम का अर्थ होता है निडर और भय से मुक्त. आप अपने बच्चे को हनुमान जी के नाम पर ये नाम दे सकते हैं. निर्वाय नाम बेहद यूनिक भी है.

धीरा (Dheera)

धीरा भगवान हनुमान के 108 नामों में से एक नाम है. इसका अर्थ है वीर, साहसी, धैर्यवान और निडर.

अभ्यंत (Abhyant)

आप अपने बच्चे को अभ्यंत नाम दे सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है भय से रहित यानी जिसे किसी चीज का भय ना हो.

रुद्रांश (Rudransh)

भगवान हनुमान को शिव (रुद्र) का अंश माना जाता है. ऐसे में उन्हें रुद्रांश भी कहा जाता है. आप अपने बच्चे को ये प्यारा नाम दे सकते हैं. 

Advertisement
वियान (Viyan)

अगर आप अपने बच्चे को कोई छोटा नाम देना चाहते हैं, तो वियान अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये नाम छोटा होने के साथ-साथ अच्छा और अलग भी है.

अतुलित (Atulit)

अतुलित का अर्थ है जिसकी किसी से तुलना न की जा सके. भगवान हनुमान जी को अतुलनीय बल और उनकी अद्भुत शक्ति के कारण अतुलित भी कहा जाता है.

Advertisement
हनु (Hanu)

हनु भी एक छोटा और प्यारा नाम है. आप भगवान हनुमान के नाम पर अपने बच्चे का नाम हनु रख सकते हैं.

तेजस (Tejas)

तेजस का अर्थ है उज्ज्वल, प्रकाशमान और ऊर्जा से भरपूर. आप अपने बच्चे के लिए ये नाम चुन सकते हैं.

ओजस (Ojas)

ओजस का अर्थ शक्ति, चमक और तेज होता है. अगर आप अपने बेटे के लिए छोटा और थोड़ा आधुनिक नाम चाहते हैं, तो ओजस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

इराज (Iraj)

इराज का अर्थ है पवन से उत्पन्न हुआ. हनुमान जी को पवनपुत्र भी कहा जाता है. ऐसे में आप अपने बेटे को इराज नाम दे सकते हैं.

विश्वरेश या विश्वेश 

इन सब से अलग आप अपने बच्चे को विश्वरेश या विश्वेश कहकर बुला सकते हैं. विश्वेश और विश्वनाथ नाम भगवान शिव के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है, इसलिए इन नामों को उनसे भी जोड़ा जाता है.

Advertisement

ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार अपने लाडले के लिए इन नामों में से कोई एक नाम चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बच्चे को जल्दी बोलना कैसे सिखाएं? Parenting Expert ने बताए 4 आसान तरीके

Featured Video Of The Day
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान जिस फैन को लगी गोली, उस व्लॉगर का वीडियो आया सामने
Topics mentioned in this article
Lifetyle News
Baby Names

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं