आसमान छू रहे हैं सोने चांदी के दाम, कैसे पुराने गहनों को बनाएं नए जैसा, फॉलो करें ये टिप्स मिनटों में साफ होंग

Gehno Ko Ghar Par Kaise Saaf Karen: आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने काले पड़े गहनों को मिनटों में साफ कर सकेंगे और एकदम नया बना देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सोने के गहनों को घर पर कैसे साफ करें?

Gehno Ko Ghar Par Kaise Saaf Karen: सोने चांदी के बढ़ते दामों ने सभी को हिला रखा है, दिन प्रति दिन बढ़ता प्राइस देखकर सोना चांदी खरीदना तो छोड़ो लोग इसकी तरफ नजर भी नहीं डाल रहे हैं. आप भी इसी दुविधा में फंसे हुए हैं कि पुराना सोना कला पड़ गया है और नया खरीदने से पहले सोचना पड़ रहा है, तो बिल्कुल टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने काले पड़े गहनों को मिनटों में साफ कर सकेंगे और एकदम नया बना देंगे. तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वो जादुई टिप्स.

पुराने सोने को कैसे चमकाएं?

पुराने से पुराने गहने को वापिस पहले जैसा चमकाना बिल्कुल आसान है. इसके लिए आपको नीचे बताई गई टिप्स को फॉलो करना होगा.

सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें, उसमें पानी डालकर गैस ऑन कर दें, फिर इसे अच्छी तरह उबलने दें. जब पानी उबल जाए, तो इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. बेकिंग सोडा में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से साफ कर सकते हैं. बेकिंग सोडा मिलाने के बाद इस पानी में अपने काले हुए गहने डाल दें और कम से कम 1 से 2 मिनट पड़े रहने दें, इससे गहनों में लगी गंदगी आराम से निकल जाएगी.

अब एक स्टील की प्लेट लें, उसमें बर्तन धोने का लिक्विड डालें. ब्रश की मदद से थोड़ा-थोड़ा लिक्विड गहनों पर लगाकर हल्के हाथों से अच्छे से साफ करें. फिर ज्वेलरी को गर्म पानी में डुबोकर अच्छे से साफ करें. ऐसा करने से गहनों की खोई हुई शाइन वापिस आ जाएगी. बस इसी तरीके से आप अपनी सारी ज्वेलरी को साफ कर सकते हैं और घर बैठे उन्हें एकदम नए जैसा बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: जब कोई आपके प्यार की कदर न करे तो क्या करें?

Featured Video Of The Day
Gold Silver Rate Explained: Trump, Tariff, डिमांड या वॉर? समझें, सोने-चांदी में खलबली का पूरा गणित!