घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं? इसे लगाने से बार-बार रूखी नहीं पड़ेगी स्किन

इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने होम मेड बॉडी लोशन बनाने का तरीका बताया है. पूनम देवनानी कहती हैं कि इस लोशन को केवल एक बार लगाने से आप पूरे दिन अपनी स्किन को सॉफ्ट रख सकते हैं. इससे आपको बार-बार कोई दूसरी क्रीम या लोशन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं ये बॉडी लोशन-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैसे बनाएं घर पर बॉडी लोशन?
(Photo Credit: YouTube)

सर्दियों में त्वचा का रूखा होना एक आम समस्या है. थोड़ी सी ठंड बढ़ते ही खासकर हाथ-पैर और एड़ियों की स्किन बहुत ड्राई और खिंची-खिंची नजर आने लगती है. ऐसे में लोग बार-बार बॉडी लोशन और मॉइश्चराइजर लगाते रहते हैं. लेकिन कुछ समय बाद त्वचा फिर से रूखी महसूस होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको घर पर ही बॉडी लोशन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं. इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने होम मेड बॉडी लोशन बनाने का ये तरीका बताया है. पूनम देवनानी कहती हैं कि इस लोशन को केवल एक बार लगाने से आप पूरे दिन अपनी स्किन को सॉफ्ट रख सकते हैं. इससे आपको बार-बार कोई दूसरी क्रीम या लोशन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं ये बॉडी लोशन- 

चाहिए होंगी ये चीजें

पूनम देवनानी के मुताबिक, घर पर बॉडी लोशन बनाने के लिए आपको 4 चीजों की जरूरत होगी. 

  • 4 चम्मच एलोवेरा जेल 
  • 2 चम्मच ग्लिसरीन 
  • 2 चम्मच बादाम का तेल और
  • 3 से 4 विटामिन ई कैप्सूल. 
कैसे बनाएं घर पर बॉडी लोशन?
  • बॉडी लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें. इसमें 4 चम्मच एलोवेरा जेल डालें. 
  • अब, इसमें 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं. इसके बाद 3 से 4 विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकालकर मिश्रण में डाल दें.
  • अब, इन सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं. 
  • करीब 2 मिनट तक मिलाने पर इसका रंग सफेद होने लगेगा और मिश्रण लोशन जैसा दिखने लगेगा. इस तरह आपका होममेड बॉडी लोशन तैयार हो जाएगा.
कैसे लगाएं ये बॉडी लोशन?

पूनम देवनानी बताती हैं, आप नहाने के बाद हल्की नम स्किन पर इस लोशन को लगा सकते हैं. इससे अलग आप रोज रात को सोने से पहले भी इसे अपने हाथ, पैर, एडी और शरीर के बाकी हिस्सों पर लगा सकते हैं. इससे आपकी बॉडी में पूरे दिन नमी बनी रहेगी और आपको बार-बार कोई क्रीम या लोशन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- 10 दिन तक रोज बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं

Featured Video Of The Day
गुवाहाटी के होटल विलास इन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 की हत्या, 1 गंभीर, प्रॉपर्टी विवाद में खूनी खेल
Topics mentioned in this article
Skin Care
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं