अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले Gen Z में IV ड्रिप का क्रेज! 10 हजार रुपये तक एक सेशन की कीमत, जानिए क्या है वजह

अहमदाबाद में कई GenZ अपनी एनर्जी बनाए रखने और चेहरे पर ग्लो पाने के लिए IV ड्रिप थेरेपी का सहारा ले रहे हैं. एक IV ड्रिप सेशन की कीमत करीब 4,000 से 10,000 रुपये तक बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नवरात्रि से जेन जी में बढ़ रहा IV ड्रिप का ट्रेंड
Photo Credit: NDTV

IV Drop Therapy: कुछ ही दिनों में नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है. लोगों ने गरबा और डांडिया नाइट के लिए तैयारियां करना शुरू कर दी हैं. इसी बीच अहमदाबाद में Gen Z के बीच एक नया वेलनेस ट्रेंड तेजी से ट्रेंड हो रहा है. कई युवा अपनी एनर्जी बनाए रखने और चेहरे पर ग्लो पाने के लिए IV ड्रिप थेरेपी का सहारा ले रहे हैं. खूबसूरती, फिटनेस और स्टैमिना बढ़ाने से जुड़ा ये ट्रेंड नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव से पहले लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए जानते हैंं आखिर ये क्या है और इसके लिए लोग हजारों रुपये क्यों खर्च कर रहे हैं.

क्या है IV ड्रिप थेरेपी?

IV थेरेपी एक ऐसी प्रोसेस है जिसमें शरीर को फ्लूइड और जरूरी पोषक तत्व सीधे नसों के जरिए दिए जाते हैं. ऐसे में वेलनेस और ब्यूटी क्लीनिक अलग-अलग तरह की IV ड्रिप उपलब्ध कराते हैं, जिनमें मल्टीविटामिन, विटामिन C, विटामिन B, जिंक, मैग्नीशियम और ग्लूटाथियोोन शामिल होते हैंं. इन ड्रिप्स को शरीर में पानी की कमी दूर करने, एनर्जी बढ़ाने और त्वचाा में निखार लाने के लिए बताया जाता है. 

अहमदाबाद में क्यों बढ़ रहा ये ट्रेंड?

नवरात्रि की तैयारियों में जुटे जेन जी को ये थेरेपी इसलिए आकर्षित कर रही है क्योंकि अहमदाबाद में गरबा के दौरान लोग लगातार कई घंटों तक डांस करते हैं और देर रात तक कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं. इसके साथ ही आउटफिट, मेकअप और लुक को लेकर भी काफी तैयारी की जाती हैै. पूरे त्योहार के दौरान तरोताजा और ग्लोइंग दिखने की चाहत में कुछ युवा अब नॉर्मल स्किनकेयर और मेकअप से आगे बढ़कर IV ड्रिप जैसे ट्रीटमेंट्स का सहारा ले रहे हैं.

लगा रहे हजारों रुपये

IV थेरेपी की कीमत इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले न्यूट्रीएंट और क्लीनिक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक IV ड्रिप सेशन की कीमत करीब 4,000 से 10,000 रुपये तक होती है, जबकि तीन सेशन वाले पैकेज की कीमत 12,000 से 15,000 रुपये के बीच पहुंच सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: DIY Bangles: पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय घर पर बना लें डिजाइनर कड़े, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदे

यह भी पढ़ें: ब‍िना दर्द कांटा या फांस म‍िनटों में न‍िकल जाएगा बाहर, लहसुन से कांटा कैसे निकालें? दादी का रामबाण नुस्‍खा

Advertisement
Featured Video Of The Day
By-Election Results 2026: Bengal ही नहीं, Assam की नागांव सीट पर भी नजरें; उपचुनाव के नतीजे आज
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Genz