पूजा के लिए खरीदे गेंदे के फूल जल्दी मुरझा जाते हैं? अपनाएं ये 4 टिप्स, ताजा और खिलखिलाते रहेंगे फूल

आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप गेंदे के फूलों को काफी समय तक एकदम ताजा बनाए रख सकते हैं. इन टिप्स की मदद से फूल नवरात्रि की पूजा में फ्रेश रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गेंदे के फूलों को ताजा कैसे बनाए रखें?
Photo Credit: NDTV

Gende ke Phool ko Taza Kaise Rakhein: नवरात्रि का पावन त्योहार चल रहा है और इस पर्व में गेंदे के फूलों का खास महत्व होता है. कई लोग मां दुर्गा को फूल चढ़ाते हैं तो कुछ लोग माला, तोरण और पूजा की थाली सजाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार ये फूल 9 दिन की पूजा पूरी होने से पहले ही मुरझा जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से गेंदे के फूलों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप गेंदे के फूलों को काफी समय तक एकदम ताजा और खिलखिलाते बनाए रख सकते हैं.

1. गर्माहट से रखें दूर

पूजा की जगह पर दीपक और अगरबत्ती के कारण गर्माहट ज्यादा रहती है. ऐसे में अगर गेंदे के फूलों को सीधी धूप या दीये की लौ के पास रखा जाए, तो वे जल्दी सूखने लगते हैं और उनका रंग भी फीका पड़ जाता है. ऐसे में गेंदे के फूलों को हमेशा ठंडी और छायादार जगह पर रखेंं. पूजा के समय ही उन्हें बाहर निकालें और पूजा खत्म होने के बाद फिर से ऐसी जगह रख दें जहां सीधी धूप और ज्यादा गर्मी न हो.

2. फूलों को प्लास्टिक की थैली में न रखें बंद

बाजार से लाए गए गेंदे के फूल अक्सर प्लास्टिक की थैली में पैक होते हैं. कई लोग फूलों को पूजा तक उसी थैली में रखे रहते हैं, लेकिन इससे फूलों की ताजगी खत्म हो जाती है. दरअसल, बंद प्लास्टिक के अंदर गर्मी और नमी जमा हो जाती है, जिससे फूलों की पंखुड़ियां नरम पड़ने लगती हैं, उनका रंग खराब हो जाता है और कई बाार फफूंदी भी लग जाती है. इसलिए जैसे ही आप फूल घर लाएं, उन्हें प्लास्टिक से बाहर निकाल लें. खुले फूलों को किसी साफ ट्रे, टोकरी या थाली में फैलाकर रखें. वहीं, अगर माला है तो उसे किसी ठंडी और हवादार वाली जगह पर टांग दें.

गेंदे के फूलों को ताजा कैसे बनाए रखें?

3. फूलों के डंठलों की देखभाल करें

अगर आप गेंदे के कटे हुए फूलों को कलश में रखते हैं, तो सिर्फ पंखुड़ियों ही नहीं, बल्कि डंठलों की देखभाल करना भी जरूरी है. कई लोग फूलों को बिना डंठल काटे सीधे पानी में रख देते हैं या कई दिनों तक एक ही पानी इस्तेमाल करते रहते हैं. इससे फूलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और पानी में बैक्टीरिया भी तेजी से पनपने लगते हैं. ऐसे में फूलों को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए उनके डंठलों को साफ कैंची सेे लगभग एक इंच तिरछा काट लें. साथ ही, जो पत्तियां पानी के अंदर डूब रही हों उन्हें हटा दें. इसके अलावा 1-2 दिन में पानी को बदलते रहें.

Advertisement

4. मुरझाए फूलों को हटाना न भूलें

कई लोग पूजा की थाली में नए फूलों के साथ पुराने फूल भी रखे रहने देते हैं या मालाओं को एक ही जगह ढेर करके रख देते हैं. लेकिन इससे ताजेे फूल काफी जल्दी मुरझा जाते हैं. दरअसल, मुरझाए हुए फूल नमी छोड़ते हैं, जिससे फफूंदी बनने का खतरा बढ़ जाता है और आसपास के ताजे फूल भी जल्दी खराब होने लगते हैंं.

यह भी पढ़ें: 'दिन का राजा' का पौधा गमले में कैसे लगाएं? जानिए डे-ब्लूमिंग जैस्मिन के लिए कैसी होनी चाहिए मिट्टी

Advertisement

यह भी पढ़ें: कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

Featured Video Of The Day
यूपी में बड़ा उलटफेर, SP के 3 बागी विधायकों को BJP में शामिल करवाएंगी स्‍मृति ईरानी
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Gende Ka Phool