घर में पेड़-पौधे लगाना आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है. ये न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि पौधों से घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है. इसमें भी अगर पौधे फूल वाले हों तो और ज्यादा अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी इन दिनों अपने घर में कोई फूलों वाला पौधा लगाना चाहते हैं, तो गेंदा का पौधा लगा सकते हैं. गेंदे के फूल घर के आंगन और बालकनी को रंगों से भर देते हैं. पीले और नारंगी रंग के ये फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, इनकी देखभाल करना भी उतना ही आसान होता है. इसी कड़ी में गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गेंदे के पौधे की सही देखभाल करने और पौधे में फूल बढ़ाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
गेंदे के पौधे को कितनी देर धूप में रखना चाहिए?
गार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं, गेंदे के पौधे को अच्छी फ्लावरिंग के लिए रोज करीब 6 से 8 घंटे की धूप देना जरूरी है. कम धूप वाली जगह पर रखने से पौधे में फूल छोटे आते हैं या कम आ सकते हैं. इसकी मिट्टी का पीएच करीब 6 से 7.5 के बीच रहे तो पौधे की ग्रोथ और फूल दोनों बेहतर होते हैं.
यह भी पढ़ें- लहसुन से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से पौधे में कभी भी नहीं लगेगा कीड़ा