गैस से बार- बार फूल जा रहा है पेट तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा लीजिए, एक बार में ही मिल जाएगा आराम

How to remove gas from stomach instantly: पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपचार, कितनी भी पुरानी गैस प्रॉब्लम हो जड़ से हो जाएंगे खत्म.

Advertisement
Read Time: 11 mins
Gastric Home Remedies in hindi: 5 मिनट में ऐसे पाएं गैस से छुटकारा.

Gas Remedies: आजकल गलत खानपान और गलत रूटीन की वजह से अक्सर लोगों में गैस की प्रॉब्लम (gas problem home remedies) देखने को मिलती है. यह समस्या बहुत आम हो गई है. 10 में हर 4 व्यक्ति गैस से परेशान है. अगर आपको भी लंबे समय से गैस की प्रॉब्लम है तो अब परेशान ना हो, क्योंकि यहां आपको ऐसे 4 जबरदस्त घरेलु (gas home remedies) उपचार जानने को मिलेंगे जिसके इस्तेमाल से एक बार में ही सारा गैस निकल जाएगा. तो चलिए जानते हैं उन आयुर्वेदिक घरेलू उपाय के बारे में जिससे तुरंत मिलेगी गैस से राहत.

5 मिनट में गैस से छुटकारा कैसे पाएं? How to release gas from stomach in hindi

जीरा का पानी

अगर आपको गैस की प्रॉब्लम है तो जीरा का पानी आपके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है. इसके लिए बस आप एक चम्मच जीरा लें और दो कप पानी में 10- 15 मिनट के लिए उबालें, ठंडा होते ही जीरा को छान के पानी पी लें.

हींग है असरदार

हींग आपको गैस की समस्या में राहत दिलाएगा. बस आधा चम्मच हींग को हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीएं. इससे आपका पेट बिल्कुल साफ हो जाएगा और पेट फूलने की दिक्कत खत्म होगी.

अजवाइन से मिलेगी राहत

पेट की समस्या में अजवाइन का उपयोग तो आपने जरूर किया होगा. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे की पाचन तंत्र को सही करने में अजवाइन आपको बहुत मदद कर सकता है. इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन के बीच खा लें, गैस से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी.

बेकिंग सोडा और नींबू का रस

आयुर्वेद के हिसाब से आधा चम्मच बेकिंग पाउडर और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की गैस से तुरंत राहत मिलता है. इसलिए इस नुस्खे को आजमा कर जरूर देखें.

                                                                                                       (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

Advertisement

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
New Criminal Laws: Women-Children से संबंधित अपराधों में सजा और सख्त | Indian Law | Neeta Ka Radar
Topics mentioned in this article