गंदी टाइल्स कैसे साफ करें? टाइल्स साफ करने वाला कौन सा केमिकल आता है

टाइल्स साफ करने वाला केमिकल कौन सा है? अगर आप ढूंए रहे हैं, तो आपको बता दें क‍ि आप घर पर ही टाइल्‍स साफ करने वाला केम‍िकल तैयार कर सकते हैं. वह भी मात्र 20 रुपये में. चल‍िए जानते हैं क‍ि टाइल्स से रंग कैसे साफ करें, ताक‍ि घर दीवाली से पहले एकदम चमक जाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टाइल्स के दाग धब्बे कैसे हटाएं.
NDTV

टाइल्स पर चमक कैसे लाएं? आप दीवाली की सफाई से पहले ये ही सोच रहे हैं, तो परेशान होंने की जरूरत नहीं है. आपके घर में ही एक ऐसी चीज है, जो म‍िनटों में आपके घर की टाइल्‍स को नया कर देंगी और वह ब‍िल्‍कुल चमक जाएंगी. दरअसल, नींबू का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया ही जाता है. लेकिन इसका रस निकालने के बाद ज्यादातर लोग इसके छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है. बता दें कि बेकार समझकर फेंक दिए जाने वाले ये नींबू के छिलके आपके बड़े काम आ सकते हैं.फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नींबू के छिलकों से घर की सफाई के लिए क्लीनर बनाने का तरीका बताया है.पूनम देवनानी कहती हैं कि इस क्लीनर से आपके घर के गंदे फर्श और बाथरूम की टाइल्स में नई जैसी चमक आ जाएगी. आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये क्लीनर-

नींबू के छिलकों से ऐसे बनाएं क्लीनर

  • इस क्लीनर को बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के छिलके इकट्ठा कर लें. आपको करीब 200 से 250 ग्राम नींबू के छिलकों की जरूरत होगी. 
  • छिलकों के ऊपर थोड़ा सा घर में इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट और नींबू का रस डालें. 
  • अब, सभी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर पानी के साथ अच्छी तरह पीस लें.
  • इसके बाद तैयार मिश्रण को छान लें. आप चाहें, तो छन्नी में बचे हुए पल्प को एक बार फिर मिक्सर में डालकर पीस सकते हैं. इस तरह आपको करीब 2 से 2.5 लीटर मिश्रण मिल सकता है. 
इस तरह करें इस्तेमाल

फर्श की सफाई के लिए तैयार पेस्ट में 4 से 5 चम्मच सैनिटाइजर मिलाएं. इसके बाद आप रोज सफाई करते हुए तैयार मिश्रण को थोड़ी मात्रा में पोछे के पानी में डाल सकते हैं. पूनम देवनानी बताती हैं, इस पानी से पोछा लगाने से आपके घर का हर गंदा फर्श और बाथरूम की टाइल्स नई जैसी चमक जाएंगी, साथ ही इससे घर में मक्खी, मच्छर जैसे छोटे-छोटे कीड़े भी नहीं आएंगे. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- नल को साफ करने का क्या तरीका है? स्टील के नल कैसे साफ करें, जान‍िए यहां

यह भी पढ़ें-  चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है? जानें मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं

Featured Video Of The Day
मुंबई पुलिस ने CJP को तिरंगा मार्च निकालने के लिए दी इजाजत!
Topics mentioned in this article
Lifestyle News