फिटकरी से दांतों का पीलापन कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताया इस नुस्खे से मोतियों की तरह चमक उठेंगे आपके Teeth

फिटकरी लगभग हर भारतीय घर में पाई ही जाती है. लोग अलग-अलग काम के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं. ये छोटा सा पत्थर आपकी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने, खासकर दांतों की सफाई कर उन्हें फिर से सफेद बनाने में भी असर दिखा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दांतों पर जमा पीलापन कैसे साफ करें?
(Photo Credit: NDTV)

चमकदार और सफेद दांत आपकी स्माइल में चार चांद लगा देते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि रोज ब्रश करने के बाद भी उनके दांत पीले नजर आते हैं. या उनके दांतों पर गाढ़ी पीली परत जमने लगती है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको एक आसान सा नुस्खा बता रहे हैं, जो आपके दांतों से पीलापन साफ करने में असर दिखा सकता है. ये खास नुस्खा आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

दांतों पर जमा पीलापन कैसे साफ करें?

इसके लिए एक्सपर्ट फिटकरी का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. फिटकरी लगभग हर भारतीय घर में पाई ही जाती है. लोग अलग-अलग काम के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं. डॉक्टर जैदी बताते हैं कि ये छोटा सा पत्थर आपकी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने, खासकर दांतों की सफाई कर उन्हें फिर से सफेद बनाने में भी असर दिखा सकता है. 

सलीम जैदी बताते हैं, जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. इस पानी से कुल्ला करने पर मुंह के छाले ठीक हो सकते हैं, मसूड़ों से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है, मुंह में बैक्टीरिया कम होते हैं, साथ ही दांतों पर जमा पीली गंदगी या पीला प्लाक भी साफ होने लगता है. 

फिटकरी के पानी से कुल्ला कैसे करें?
  • इसके लिए फिटकरी को पीसकर बारीक पाउडर बना लें. 
  • अब, आप रोज ब्रश करने के बाद दिन में एक से दो बार इस पाउडर को थोड़ी मात्रा में पानी में मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं. 
  • कुल्ला करते हुए पानी को मुंह में 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह घुमाएं, फिर थूक दें. 
  • ध्यान रहे कि आपको इस पानी को निगलना नहीं है. 
  • फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के बाद एक बार फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें. 

सलीम जैदी कहते हैं, नियमित तौर पर ऐसा करने से आपको जल्द ही अपने दांत पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और सफेद नजर आ सकते हैं. ऐसे में आप भी इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

Featured Video Of The Day
6 राज्यों में बड़ा फेरबदल! राज्यपालों की नई नियुक्तियों के पीछे क्या है संदेश?
Topics mentioned in this article
Teeth Whitening
Lifestyle News