First Date Tips: क्रश के साथ पहली डेट? इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Things To Know For First Date:डेट पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जिससे आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे और यादगार पल गुजार सकें. कपल्स के लिए पहली डेट बेहद खास होती है, इसलिए इस दौरान किन बातों का रखना है खास ध्यान, जानें. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
6 Best First Date Tips For Men

Things To Know For First Date: अक्‍सर लड़के-लड़कियां जब अपने क्रश के साथ फर्स्‍ट डेट पर जाते हैं तो काफी एक्‍साइटेड होते हैं. बस वो चाहते हैं कि डेट पर अपने क्रश को फुल इंप्रेस कर लें. अगर आप भी ऐसा कुछ करना चाहते हैं या करने का प्‍लान कर रहे हैं, तो डेट पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जिससे आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे और यादगार पल गुजार सकें. कपल्स के लिए पहली डेट बेहद खास होती है, इसलिए इस दौरान किन बातों का रखना है खास ध्यान, जानें. 

पहली डेट में इन बातों का रखें ध्यान | First Date? Here Are 6 Things To Keep In Mind

कैसे तैयार हों: फर्स्ट डेट पर जाने के लिए समझ ही नहीं आता कि कपड़े कैसे पहनें, हेयरस्‍टाइल कैसा हो. बहुत ज्‍यादा स्टाइलिश कपड़ों के चक्‍कर में ना फंसे. जो कलर आप पर सूट करता हो, उस कलर के कंफरटेबल कपड़ों का चुनाव करें. जिससे आप पूरे समय कंफरटेबल रहें, उठने-बैठने में परेशानी ना हो और आप कॉन्फिडेंट फील करें. क्रश चाहे लड़का हो या लड़की, डेट पर जाने के लिए हमेशा डीसेंट कपड़े ही सबको पसंद आते हैं. इन्‍हीं में आप सिंपल और अट्रैक्टिव लगेंगे.

डेट पर पार्टनर की बात सुनें: डेट पर पहुंचकर बस बोलना ना शुरू कर दें. हो सकता है आपके पास बातों का पिटारा हो, बहुत बातें करने का आपको मन हो, पर पार्टनर की बातों को ठीक से सुनें और उन्‍हें भी बोलने का मौका दें. इस समय में मोबाइल का इस्तेमाल कम करें.

सही बर्ताव करें: पहली डेट पर अपने पार्टनर से किसी भी तरह के बहस से बचें और अपनी बातों को शालीनता से पेश करें. सही बर्ताव और स्‍वभाव, किसी भी रिश्‍ते की नींव होता है. इसलिए जो करें सोच-समझकर करें.

दिखावा ना करें: अब दिखावा करके पार्टनर को इंप्रेस करने का टाइम आउटडेटिड हो चुका है. इसलिए दिखाना करने के चक्कर में ना पड़ें. किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए सच्चाई और ईमानदारी की जरूरत होती है.

अपशब्द बिल्‍कुल ना बोलें: बहुत कूल और डूड दिखने के चक्‍कर में अपशब्‍द ना बोलें. फर्स्ट डेट पर क्रश के सामने गलत शब्दों का इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है. इससे क्रश के सामने आप अपनी इमेज बिगाड़ सकते हैं.

Advertisement

अच्छा परफ्यूम लगाएं: एक बात का खास ध्‍यान रखें कि परफ्यूम अच्‍छा लगाएं. क्‍योंकि अच्छी खुशबू के साथ यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का काम करता है. इसलिए डीसेंट खुशबू वाले परफ्यूम का यूज करें.

प्रस्तुति आरती मिश्रा

इसे भी पढ़ें: AI In Healthcare Risks: AI मेडिकल डिवाइस का बढ़ता खतरा? TruDi नेविगेशन सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Vidhansabha में विपक्ष ने काटा बवाल, क्या बोले CM Yogi, Akhilesh Yadav? | UP News | UP Politics